Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडछिद्दरवाला में पूर्व सैनिक संगठन से जुड़े कई सदस्य कांग्रेस छोड़कर भाजपा...

छिद्दरवाला में पूर्व सैनिक संगठन से जुड़े कई सदस्य कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए

छिद्दरवाला में पूर्व सैनिक संगठन से जुड़े कई सदस्य कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए

आप को बता दें 

देहरादून। आज पूर्व सैनिक अर्ध सैनिक संगठन छिद्दरवाला द्वारा भारतीय जनता पार्टी सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता सैनिक संगठन के अध्यक्ष श्री राजपाल सिंह रावत जी ने की मुख्य अतिथि श्री पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल , पूर्व राज्य मंत्री श्री संदीप गुप्ता, निवर्तमान महापौर अनीता ममगाई, जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान, रीना रांगड, देवेंद्र सिंह नेगी, अनिता राना मंडल अध्यक्ष, सम्मा पवार मंडल महामंत्री, सुशील नेगी, अमर खत्री, भगवान सिंह मैहर, प्रधान गीता पैन्यूली, बलविंदर सिंह, हरीश कक्कड़ व सैकड़ो की संख्या में पूर्व सैनिक मातृशक्ति, युवा और बुजुर्ग उपस्थित थे।

मंच संचालन संगठन महासचिव श्री धीरज थापा, भूपेंद्र रावत व ग्राम प्रधान सोबन सिंह कंतूरा ने किया। इस अवसर पर वीर नारियों को सम्मानित किया गया। श्री धीरज थापा के नेतृत्व में पूर्व सैनिक अमन पोखरियाल, कुंवर सिंह गोसाई , यशवंत सिंह बिष्ट, वीरेंद्र सिंह रावत, कृष्ण बहादुर राणा , अनिल भंडारी , नवीन थापा, चंद्र बहादुर छेत्री, दिनेश सिंह नेगी, शंभू गुरु। मनोज शाही, किशोर चंद्र मॉल और संगठन महामंत्री गीता भंडारी और उनके नेतृत्व में लगभग 30 महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की।

साथ ही पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पूर्व डोईवाला ब्लॉक अध्यक्ष बर्फ सिंह पोखरियाल , पूर्व ग्राम प्रधान पूनम पोखरियाल व सामाजिक कार्यकर्ता रवि पोखरियाल के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments