Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडसीएम पुष्कर सिंह धामी की केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात,...

सीएम पुष्कर सिंह धामी की केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा #2 #4

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से अहमदाबाद से काठगोदाम, हरिद्वार और देहरादून को जोड़ने हेतु सीधी रेल सेवा शुरू करने की भी बात की.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में रेल भवन पहुंचकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान, सीएम धामी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ रेल सेवा के सुदृढ़ कनेक्टिविटी के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने उत्तराखंड में रेल सेवाओं के विस्तार के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किए, जैसे कि वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन और पर्वतीय क्षेत्रों में रेल सेवा के विस्तार के लिए टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन का निर्माण करने हेतु यथाशीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया।

वहीं सीएम धामी ने अहमदाबाद से काठगोदाम, हरिद्वार और देहरादून को जोड़ने हेतु सीधी रेल सेवा शुरू करने की भी बात की. इसके अलावा दून एक्सप्रेस में कोटद्वार के कोच का व जनता एक्सप्रेस में रामनगर के कोच का पुनः परिचालन करने और टनकपुर से राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी तक नई रेल सेवा प्रारम्भ करने का भी रेल मंत्री से अनुरोध किया.

इसके साथ ही सीएम धामी ने कहा कि रेल सेवाओं के विस्तार से प्रदेशवासियों और पर्यटकों के लिए आने वाले समय में यातायात सुगम होगा. वहीं उन्होंने कहा कि पर्यटन प्रमुख राज्य होने के कारण प्रदेश की आर्थिकी भी सशक्त होगी. केंद्रीय रेल मंत्री ने हर सम्भव सहयोग के प्रति सीएम धामी को आश्वस्त किया है. इससे पहले भी अप्रैल में सीएम धामी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर गढ़वाल व कुमाऊं मंडलों को जोड़ने के लिए देहरादून से टनकपुर के बीच जनशताब्दी सेवा शुरू करने का अनुरोध किया था. इसके साथ ही सीएम धामी ने दिल्ली-रामनगर के बीच शताब्दी एक्सप्रेस सेवा संचालित करने का भी आग्रह किया था.

हाल ही में सीएम धामी ने वर्चुअल माध्यम द्वारा कोटद्वार और आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) के बीच एक नई ट्रेन सेवा के उद्घाटन को हरी झंडी दिखाई थी. 14090/14089 नंबर वाली नई ट्रेन कोटद्वार और दिल्ली के बीच चलेगी. यह कोटद्वार से रात 10:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगली सुबह 04:35 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. वहीं वापसी में यह ट्रेन आनंद विहार से रात 9:45 बजे चलेगी और अगली सुबह 03:50 बजे कोटद्वार पहुंचेगी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments