मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया तपोवन के बजरंग सेतु और हिलांस भोजनालय का निरीक्षण अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

जनपद टिहरी गढ़वाल
(पहाड़ की दहाड़ ब्रेकिंग न्यूज़)
दिनांक: 04 जून 2026
नरेंद्रनगर/तपोवन
उत्तराखंड के मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने आज जनपद टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत आने वाले तपोवन क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रसिद्ध ‘बजरंग सेतु’ का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग (PWD) के मुख्य अभियंता श्री ओम प्रकाश ने मुख्य सचिव को बजरंग सेतु की इंजीनियरिंग संरचना उसकी तकनीकी विशेषताओं और निर्माण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। मुख्य सचिव ने परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने और काम को समय पर पूरा करने के कड़े निर्देश दिए।
हिलांस हिमालयन भोजनालय पहुंचे मुख्य सचिव
बजरंग सेतु का जायजा लेने के बाद मुख्य सचिव विकासखंड नरेंद्रनगर के अंतर्गत प्लास्डा पहुंचे जहाँ उन्होंने हिलांस हिमालयन भोजनालय का औचक निरीक्षण किया। भोजनालय की संचालक बीना पुंडीर ने मुख्य सचिव को प्रतिदिन आने वाले पर्यटकों स्थानीय ग्राहकों और दैनिक बिक्री से जुड़े आंकड़ों की जानकारी दी।

मुख्य सचिव ने भोजनालय की सराहना करते हुए प्रबंधन को और बेहतर बनाने के लिए कुछ जरूरी निर्देश दिए
1 पौधरोपण भोजनालय परिसर के आसपास ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाने को कहा गया ताकि पर्यावरण अनुकूल माहौल बने।
2 सुव्यवस्थित मेन्यू पर्यटकों और आगंतुकों की सुविधा के लिए मेन्यू कार्ड को स्पष्ट और अच्छे तरीके से डिस्प्ले करने के निर्देश दिए।
स्थानीय स्तर पर पर्यटन और आजीविका को बढ़ावा देने वाले ऐसे प्रयासों को सरकार द्वारा और अधिक सशक्त किया जाएगा, जिससे हमारे पर्वतीय क्षेत्रों के विकास को एक नई गति मिल सके।
— श्री आनंद बर्द्धन, मुख्य सचिव
निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे कई आला अधिकारी
इस महत्वपूर्ण दौरे के दौरान मुख्य सचिव के साथ शासन और प्रशासन के तमाम बड़े अधिकारी मौजूद रहे
जिनमें मुख्य रूप से
सचिव PWD डॉ. पंकज कुमार पांडेय
जिलाधिकारी (DM) टिहरी श्रीमती नितिका खण्डेलवाल
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्रीमती श्वेता चौबे
नगर पंचायत अध्यक्ष (तपोवन) विनीता बिष्ट
उपजिलाधिकारी (SDM) नरेंद्रनगर श्री आशीष घिल्डियाल
डीडीओ मो असलम ईओ तपोवन अंजलि और बीडीओ श्रुति वत्स समेत कई अन्य विभागीय अधिकारी शामिल थे।
पहाड़ की दहाड़ न्यूज़ पर हर ताजी खबर Update सबसे पहले अपने फोन पर देखने के लिए नीचे दिए गए QR को Google Camera खोलकर Scan करें 👇

हमारे सभी Channel को Follow करें
आप सभी को कैसा लगता है हमारा काम?
Social Media पर Review देकर बढ़ाएं हमारा स्वाभिमान।
मुख्य संपादक: क्रांतिकारी सुरेंदर सिंह रावत 🙏



