वीर चालक ने 34 यात्रियों की जान बचाकर गंवाए अपने प्राण ब्रेक फेल होने पर पहाड़ी से भिड़ाई बस

पहाड़ की दहाड़ ब्यूरो चंपावत
दिनांक: 3 जून 2026
जनपद चंपावत के लोहाघाट क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। धारचूला से टनकपुर जा रही टनकपुर डिपो की रोडवेज बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। बस में 34 यात्री सवार थे।
गहरी खाई को देखकर चालक बेनीराम थ्वाल ने अदम्य साहस का परिचय दिया और यात्रियों की जान बचाने के लिए बस को सीधे पहाड़ी से टकरा दिया।
इस टक्कर के दौरान ड्राइवर साइड का दरवाजा खुलने से चालक बेनीराम बस से नीचे गिर गए और पहिए की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे में केवल एक महिला यात्री को मामूली चोट आई है, जिसे अस्पताल भेजा गया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने जेसीबी की मदद से बस को हटाकर चालक के शव को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने चालक बेनीराम थ्वाल के इस सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्यनिष्ठा को सलाम किया है।
वहीं रोडवेज बसों के रखरखाव को लेकर भी जनता में भारी आक्रोश है।
पहाड़ की दहाड़ न्यूज़ पर हर ताजी खबर Update सबसे पहले अपने फोन पर देखने के लिए नीचे दिए गए QR को Google Camera खोलकर Scan करें 👇

हमारे सभी Channel को Follow करें
आप सभी को कैसा लगता है हमारा काम?
Social Media पर Review देकर बढ़ाएं हमारा स्वाभिमान।
मुख्य संपादक: क्रांतिकारी सुरेंदर सिंह रावत 🙏



