5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर वन मंत्री सुबोध उनियाल का बड़ा संदेश इस बार हरेला पर्व पर उत्तराखंड में रोपे जाएंगे 2 करोड़ पौधे

पहाड़ की दहाड़ न्यूज़
देहरादून (05 जून 2026) विश्व पर्यावरण दिवस के विशेष अवसर पर देहरादून जू में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में माननीय वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी ने कहा कि वर्तमान समय में “जलवायु परिवर्तन एक भीषण समस्या” है, जिससे निपटने के लिए हर एक जागरूक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने बताया कि इस मानसून और ‘हरेला पर्व’ के दौरान पूरे प्रदेश में 02 करोड़ पौधों का रोपण किया जाना है।
कार्यक्रम में ये बड़े अधिकारी भी रहे मौजूद:
वन मंत्री जी के इस बड़े अभियान के दौरान वन विभाग के सभी शीर्ष अधिकारी भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण सचिव श्री सी० रविशंकर और प्रमुख वन संरक्षक (HoFF) श्री रंजन कुमार मिश्र ने भी भाग लिया और पर्यावरण व वन्यजीव संरक्षण पर ज़ोर दिया। उनके साथ ही विभाग के तमाम आला अधिकारियों ने भी इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
मंत्री जी का यह विशेष इंटरव्यू और पूरी जानकारी वीडियो में देखें!
पहाड़ की दहाड़ न्यूज़ पर हर ताजी खबर Update सबसे पहले अपने फोन पर देखने के लिए नीचे दिए गए QR को Google Camera खोलकर Scan करें 👇

हमारे सभी Channel को Follow करें
आप सभी को कैसा लगता है हमारा काम?
Social Media पर Review देकर बढ़ाएं हमारा स्वाभिमान।
मुख्य संपादक: क्रांतिकारी सुरेंदर सिंह रावत



