🚨 अफसर बिटिया अभियान: पुलिस टीम द्वारा छात्राओं को सुरक्षा एवं कानून संबंधी विषयों पर किया गया जागरूक।
👮♀️ अपराधों के प्रति सतर्कता हेतु जागरूक कर छात्राओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी।

पहाड़ की दहाड़ न्यूज
आज दिनांक 20.04.2026 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, दुगड्डा में “अफसर बिटिया” अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जनपद पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) टीम, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम द्वारा छात्राओं को मानव तस्करी, भिक्षावृत्ति, वेश्यावृत्ति, साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव, बाल विवाह एवं

महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें सतर्क एवं जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।
साथ ही आपातकालीन सहायता हेतु डायल 112, साइबर हेल्पलाइन 1930, मादक पदार्थ नियंत्रण हेतु 1933, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं AHTU हेल्पलाइन नंबर 75792 45244 के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त छात्राओं को उत्तराखंड पुलिस ऐप एवं गौरा शक्ति ऐप के संबंध में जानकारी देते हुए उन्हें डाउनलोड करने हेतु प्रेरित किया गया, जिससे वे आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें।
पहाड़ की दहाड़ न्यूज़ पर हर ताजी खबर Update सबसे पहले अपने फोन पर देखने के लिए नीचे दिए गए QR को Google Camera खोलकर Scan करें 👇

हमारे सभी Channel को Follow करें
आप सभी को कैसा लगता है हमारा काम?
Social Media पर Review देकर बढ़ाएं हमारा स्वाभिमान।
मुख्य संपादक: क्रांतिकारी सुरेंदर सिंह रावत 🙏



