Saturday, April 25, 2026
Google search engine
HomeBlogसिल्वर सिटी मॉल हत्याकांड: 6 फरार आरोपियों पर 1-1 लाख इनाम

सिल्वर सिटी मॉल हत्याकांड: 6 फरार आरोपियों पर 1-1 लाख इनाम

थाना डालनवाला

डालनवाला क्षेत्र में सिल्वर सिटी मॉल मे हुए हत्याकाण्ड के अभियोग में फरार चल रहे 06 अभियुक्तो पर 01-01 लाख का ईनाम किया घोषित

पुलिस द्वारा सभी 06 अभियुक्तो के मा० न्यायालय से प्राप्त किये गैर जमानती वारंट

अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा लगातार गैर प्रान्तों में दी जा रही दबिशें

प्रकरण में शामिल 02 अभियुक्तो को पूर्व में पुलिस द्वारा किया गया था गिरफ्तार

पहाड़ की दहाड़ न्यूज 

दिनांक: 13-02-26 को डालनवाला क्षेत्र के सिल्वरसिटी माल में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा विक्रम शर्मा नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने की घटना के सम्बन्ध में थाना डालनवाला पर मु0अ0सं0: 30/26 धारा: 103 (1), 61 (2), तथा 238 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिसमें पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में प्रकाश में आये 02 अभियुक्तों (1)राजकुमार, पुत्र शिवदत्त को दिनांक: 19-02-26 को जमशेदपुर से तथा दिनांक: 23-02-26 को एक अन्य अभियुक्त (2) अक्षत ठाकुर पुत्र प्रभास ठाकुर को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

गिरफ्तार अभियुक्तो से पूछताछ तथा घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेजों के अवलोकन से घटना में शामिल 06 अन्य अभियुक्तों 01: अंकित वर्मा पुत्र अरूण वर्मा 02: आशुतोष सिंह पुत्र उपेन्द्र सिंह 03: विशाल सिंह पुत्र सुभाष सिंह 04: आकाश कुमार प्रसाद पुत्र अरूण प्रसाद 05. यशराज पुत्र राजकुमार तथा 06: जितेन्द्र कुमार साहु पुत्र मुन्ना साह के नाम प्रकाश में आये, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार सभी संभावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही है। अभियुक्तों के लगातार फरार चलने पर पुलिस द्वारा सभी 06ं अभियुक्तों के विरुद्ध मा० न्यायालय से गैर जमानती वारंट प्राप्त किए गए हैं, साथ ही अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड द्वारा सभी 06ं वांछित अभियुक्तों पर 01-01 लाख रुपए का ईनाम घोषित किया गया है।

विवरण फरार/वांछित/ईनामी अभियुक्त:
1. अंकित वर्मा पुत्र अरूण वर्मा निवासी थाना रोड टंगरा टोली, लोहरदंगा जिला जमशेदपुर झारखण्ड
2. आशुतोष कुमार सिंह पुत्र उपेन्द्र सिंह निवासी मकान नं0: 65 आर पी पटेल स्कूल रोड जमशेदपुर पूर्वी शिवभूम झारखण्ड,
3. विशाल सिंह पुत्र सुभाष सिंह निवासी गराबासा बाग बेड़ा जमशेदपुर जिला शिवभूम झारखण्ड
4. आकाश कुमार प्रसाद पुत्र अरूण प्रसाद निवासी बजरंग टेकरी बाग बेड़ा जमशेदपुर जुगसलाई शिवभूम झारखण्ड
5. यशराज पुत्र राजकुमार निवासी गराबासा बाग बेड़ा जमशेदपुर जिला शिवभूम झारखण्ड
6. जितेन्द्र कुमार साहु पुत्र मुन्ना साहु निवासी: उलीदीह टैंक रोड ग्रा0/पो0/थाना: मंगू पूर्वी सिंहभूम झारखण्ड

पहाड़ की दहाड़ न्यूज़ पर हर ताजी खबर Update सबसे पहले अपने फोन पर  देखने के लिए ​नीचे दिए गए QR को Google Camera खोलकर Scan करें 👇

​हमारे सभी Channel को Follow करें

आप सभी को कैसा लगता है हमारा काम?

​ Social Media पर Review देकर बढ़ाएं हमारा स्वाभिमान।

​मुख्य संपादक: क्रांतिकारी सुरेंदर सिंह रावत🙏

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments