शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 6 IAS अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव

पहाड़ की दहाड़ न्यूज
देहरादून 18 अप्रैल 2026
उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 6 अधिकारियों के तबादले और जिम्मेदारियों में बड़ा फेरबदल किया है। शासन द्वारा जारी ताजा आदेश के अनुसार, कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं, तो वहीं कुछ के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।
प्रमुख बदलाव एक नजर में:
1 बंशी लाल राणा को नई जिम्मेदारी: निदेशक (महिला कल्याण एवं ICDS) श्री बंशी लाल राणा को अब आयुक्त, खाद्य का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
2 इन अधिकारियों के कम हुए भार: वरिष्ठ IAS आनन्द स्वरूप को खाद्य आयुक्त की जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है। इसी तरह रुचि मोहन रयाल को अपर आयुक्त (खाद्य) और प्रकाश चन्द्र को संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पदभार से अवमुक्त किया गया है।
3 रानीखेत और पौड़ी के मजिस्ट्रेट बदले: युवा IAS अधिकारियों में गौरी प्रभात को रानीखेत से हटाकर पौड़ी गढ़वाल का संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है, जबकि दीक्षिता जोशी अब पौड़ी से रानीखेत की नई संयुक्त मजिस्ट्रेट होंगी।
शासन की ओर से संयुक्त सचिव राजेन्द्र सिंह पटियाल द्वारा जारी इस आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में इस फेरबदल को शासन की कार्यप्रणाली में गति लाने के कदम के तौर पर देखा जा रहा है।
पहाड़ की दहाड़ न्यूज़ पर हर ताजी खबर Update सबसे पहले अपने फोन पर देखने के लिए नीचे दिए गए QR को Google Camera खोलकर Scan करें 👇

हमारे सभी Channel को Follow करें
आप सभी को कैसा लगता है हमारा काम?
Social Media पर Review देकर बढ़ाएं हमारा स्वाभिमान।
मुख्य संपादक: क्रांतिकारी सुरेंदर सिंह रावत 🙏



