Saturday, April 18, 2026
Google search engine
HomeBlog02 माह बाद परिजनों की आंखों में आए खुशी के आंसू

02 माह बाद परिजनों की आंखों में आए खुशी के आंसू

02 माह बाद परिजनों की आंखों में आए खुशी के आंसू

एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस लगातार बन रही बिछड़ों का सहारा

पहाड़ की दहाड़ न्यूज 

कप्तान के निर्देश और टीम की मेहनत, 02 माह से झारखंड से लापता बालिका को देहरादून ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा सकुशल उसके परिजनों के किया सुपुर्द।

बालिका को सकुशल वापस पाकर परिजनो ने किया दून पुलिस का आभार प्रकट।

गुमशुदाओ की तलाश हेतु वर्तमान मे सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को गुमशुदाओ की तलाश हेतु टीमें बनाकर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में दिनांक 13-02-26 को एक बालिका जो घंटाघर, देहरादून में संदिग्ध/लावारिस अवस्था में घूमती हुई मिली, जिसे एएचटीयू टीम एवं आसरा ट्रस्ट के द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से आदेशानुसार सीडब्ल्यूसी के माध्यम से राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वासन केंद्र( सामान्य ) केदारपुरम देहरादून में प्रवेश दिलाया गया। बालिका मानसिक रूप से कमजोर थी। उक्त बालिका से ऑपरेशन स्माइल टीम के द्वारा गहनता से बातचीत की गई, तो वह अपना पूरा पता ठीक से नहीं बता पा रही थी। बालिका के परिजनों की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी/पतारसी करते हुए जानकारियां एकत्रित की गई, साथ ही सोशल मीडिया व अन्य माध्यम से भी प्रचार प्रसार किया गया तथा बालिका के परिजनों का झारखंड से होने के संबंध में मिली जानकारी पर झारखंड पुलिस से संपर्क किया गया। ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयासों के फलस्वरुप बालिका के थाना उड़गा, जिला सिमडेगा, झारखंड के होने की जानकारी मिली, जिस पर ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा बालिका के परिजनों से संपर्क करते हुए बालिका के संबंध में अवगत कराया गया तथा बालिका के परिजनों को बुलाकर सीडब्ल्यूसी के आदेशानुसार बालिका को परिजनों के सकुशल सुपुर्द कराया गया। बालिका की परिजन अपनी पुत्री को सकुशल वापस पाकर भावुक हो गये तथा उनके द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

पुलिस टीम:
1.उप निरीक्षक कृपाल सिंह
2.महिला हेoकांo मलकीत कौर
3.कांo मुकेश कुमार
4.कांo रमन चौधरी
5.कांo नंदकिशोर

पहाड़ की दहाड़ न्यूज़ पर हर ताजी खबर Update सबसे पहले अपने फोन पर  देखने के लिए नीचे दिए गए QR को Google Camera खोलकर Scan करें 👇

हमारे सभी Channel को Follow करें

 आप सभी को कैसा लगता है हमारा काम?

 Social Media पर Review देकर बढ़ाएं हमारा स्वाभिमान।

 मुख्य संपादक: क्रांतिकारी सुरेंदर सिंह रावत 🙏

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments