Wednesday, April 15, 2026
Google search engine
HomeBlogअंबेडकर जयंती पर मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

अंबेडकर जयंती पर मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

बाबा साहेब अंबेडकर जयंती के अवसर पर गढ़ी कैंट में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री खजान दास

पहाड़ की दहाड़ न्यूज 

देहरादून, 14 अप्रैल। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर जयंती के अवसर पर बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बाबा साहेब को महान समाज सुधारक और संविधान निर्माता बताते हुए उनके आदर्शों को अपनाने और पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डॉ. अंबेडकर को महान विचारक बताते हुए कहा कि उन्होंने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने सामाजिक भेदभाव को खत्म कर समानता स्थापित करने के लिए संविधान का माध्यम चुना। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया और महिला सशक्तिकरण में उनका योगदान अविस्मरणीय है।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री खजान दास ने भी बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए भारतीय संविधान के निर्माता और समावेशी भारत की नींव रखने वाले के रूप में उनके योगदान को सराहा।

पहाड़ की दहाड़ न्यूज़ पर हर ताजी खबर Update सबसे पहले अपने फोन पर  देखने के लिए ​नीचे दिए गए QR को Google Camera खोलकर Scan करें 👇

हमारे सभी Channel को Follow करें

आप सभी को कैसा लगता है हमारा काम?

​ Social Media पर Review देकर बढ़ाएं हमारा स्वाभिमान।

मुख्य संपादक: क्रांतिकारी सुरेंदर सिंह रावत 🙏

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments