
पहाड़ की दहाड़ न्यूज
देवभूमि युवा संगठन और UKSSSC के बीच बैठक संपन्न
देवभूमि युवा संगठन, उत्तराखंड में आपदाओं के मद्देनजर छात्रों की सुविधा सुनिश्चित करने हेतु और उन्हें परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित पहुँचाने के उद्देश्य से उत्तराखंड कर्मचारी चयन आयोग (UKSSSC) के अध्यक्ष श्री G. S. मार्टोलिया के साथ हाल ही में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में छात्रों की समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में प्रमुख रूप से निम्नलिखित निर्णय और घोषणाएँ की गईं:
टोल-फ्री हेल्पलाइन:
छात्रों की सुविधा हेतु UKSSSC जल्द ही एक टोल-फ्री हेल्पलाइन शुरू करेगा। छात्र अपने रोल नंबर के माध्यम से इस हेल्पलाइन पर जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। यह सेवा पूरी तरह नि:शुल्क होगी।
होटल, रिजॉर्ट और ढाबा शुल्क:
सभी होटल, रिजॉर्ट और ढाबा संचालक विद्यार्थियों से अनावश्यक शुल्क वसूल नहीं करेंगे। यदि कोई संचालक अवैध शुल्क वसूल करता है, तो छात्र सीधे पुलिस को सूचना दे सकते हैं।
आपदा या कठिन परिस्थितियों में सेंटर:
उत्तराखंड में हालिया आपदाओं के कारण यदि कोई परीक्षा केंद्र आपदा-ग्रस्त क्षेत्र में स्थित है, तो छात्र अपने सेंटर में पहुँचने का मार्ग एक दिन पहले सुनिश्चित करें।
यदि सेंटर तक पहुँचने में कोई परेशानी आती है, तो छात्र देवभूमि युवा संगठन या UKSSSC को तुरंत सूचना दे सकते हैं। संगठन और आयोग पूरी सहायता सुनिश्चित करेंगे।
देवभूमि युवा संगठन और UKSSSC ने छात्रों के हितों की सुरक्षा और उनकी सुविधा को प्राथमिकता देने का वचन दिया है।
संपर्क:
देवभूमि युवा संगठन, उत्तराखंड
अध्यक्ष आशीष नौटियाल
नमन चंदोला
ब्रिजेश चंद्र
सुमित थपलियाल
शिवम रावत



