
पहाड़ की दहाड़ न्यूज
कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस ने चलाई जागरुकता पाठशाला।
एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देशन में आज दिनांक 19-09-2025 को कोतवाली सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत राजकीय इंटर कॉलेज रामपुर में स्कूली छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किए जाने हेतु जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, नशे के कुप्रभाव, महिलाओं एवं बालकों के विरुद्ध होने वाले अपराधों, यातायात नियमो आदि की जानकारी दी गई तथा बढ़ते अपराधों के प्रति खुद भी सजग रहने तथा दूसरों को भी सजग करने हेतु जागरुक किया गया। इस जागरुकता कार्यक्रम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक ठाकुर सिंह रावत, चौकी प्रभारी गौरीकुण्ड सूरज कंडारी, आरक्षी संदीप सिंह, आरक्षी विनोद गुसाईं, महिला आरक्षी संगीता व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग के कार्मिक मौजूद रहे।



