Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeBlogदून अस्पताल की गंदगी पर प्रिंसिपल ने माना जिम्मेदारी, जल्द होगी सफाई

दून अस्पताल की गंदगी पर प्रिंसिपल ने माना जिम्मेदारी, जल्द होगी सफाई

 

पूरी खबर देखने के लिए नीचे फोटो पर क्लिक करें 👇

पहाड़ की दहाड़ न्यूज 

सवाल पूछे जाने पर दून अस्पताल के प्रिंसिपल ने मानी जिम्मेदारी, गंदगी पर बोले- अब होगी सफाई
पहाड़ की दहाड़ टीम ने सफाई पर ही नहीं, अन्य मुद्दों पर भी सवाल उठाए।
पहाड़ की दहाड़ न्यूज़, देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों को हो रही विभिन्न परेशानियों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पहाड़ की दहाड़ न्यूज़ के प्रधान संपादक क्रांतिकारी सुरेंद्र सिंह रावत ने 18 सितंबर 2025 को जब इस मुद्दे को उठाया, तो शुरुआत में अस्पताल प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने की कोशिश की।
अस्पताल की लिफ्टों में जगह-जगह पान-गुटखे के थूक के निशान फैले हुए थे, जिन पर चूना भी डाला गया था। इसके साथ ही, शौचालयों में हाथ धोने के लिए साबुन भी मौजूद नहीं था। इन अव्यवस्थाओं को देखकर यह साफ था कि अस्पताल प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं ले रहा था। हालाँकि, गंदगी फैलाने वालों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाने के बोर्ड तो लगे हैं, लेकिन यह साफ नहीं है कि इन नियमों का पालन होता है या नहीं।
इस खबर के लिए जब हमारी टीम ने प्रिंसिपल डॉ. गीता जैन से बात की, तो उनका कहना था, “गंदगी कोई और करेगा, सफाई कोई और करेगा।” उन्होंने आगे कहा कि सफाई कर्मचारी सिर्फ टॉयलेट और बाथरूम साफ करने के लिए हैं, किसी के थूके हुए को साफ करने के लिए नहीं। इस पर, हमारी टीम ने प्रिंसिपल से सीधा सवाल किया, “क्या सफाई कर्मचारी जो सैलरी ले रहा है, उसका यह धर्म नहीं है कि वह उस जगह को साफ करे?” इस सवाल ने उन्हें निरुत्तर कर दिया।
इसके साथ ही, राज्य आंदोलनकारी मोहन खत्री ने मरीजों के लिए अन्य महत्वपूर्ण सवाल भी उठाए। उन्होंने आयुष्मान कार्ड की अव्यवस्था पर बात की, जहाँ मरीजों को निशुल्क इलाज नहीं मिल रहा है। इस पर डॉ. गीता जैन ने स्पष्ट किया कि सरकार की नीति है कि आयुष्मान कार्ड में सीटी स्कैन और एमआरआई सिर्फ साल में एक ही बार फ्री है। इसके अलावा, मोहन खत्री ने यह भी कहा कि कैंसर से पीड़ित बीपीएल कार्डधारक गरीब मरीजों का अस्पताल में पूरा इलाज निशुल्क होना चाहिए।
डॉ. गीता जैन ने तुरंत लिफ्टों की सफाई और शौचालयों में साबुन की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया।
पहाड़ की दहाड़ न्यूज़ ने यह खबर कवर की है, और अब देखना यह है कि डॉ. गीता जैन द्वारा किए गए वादे कब तक पूरे होते हैं। अगर कर्मचारियों द्वारा जल्द ही सफाई नहीं की गई, तो मैं खुद क्रांतिकारी सुरेंद्र सिंह रावत अपने हाथों से लिफ्ट को साफ करूँगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments