
पहाड़ की दहाड़ न्यूज़
आज दिनांक-22/09/2025 को समय 08.00 बजे लगभग सुबह 112 के माध्यम से सुमित कुमार निवासी इ ब्लॉक, नई टिहरी द्वारा सूचना दी किसी ने रात मे उनकी बिल्डिग में फायरिंग की है, की सूचना पर थाना से प्रभारी निरीक्षक टीम सहित सूचनाकर्ता के आवास इ ब्लॉक, नई टिहरी पहुँचे। उक्त सूचनाकर्ता के आवास के ऊपर तीसरी मंजिल पर रखी पानी की तीन टंकी में छेद होने पाये गये। आसपास मालूमात की गयी तो आसपास के लोगो द्वारा भी कल रात्रि मे फायरिंग की आवाज सुनना बताया। आसपास सम्भावित आवासीय बिल्डिग मे गहन जाँच पडताल, सुरागरसी/ पतारसी की गयी, तो कि क्वार्टर नं0-49/2 ई०ब्लॉक, नई टिहरी निवासी धनपाल सिंह रावत पुत्र स्व० प्रेम सिंह रावत, निवासी ग्राम भल्डियाना पट्टी, जूवा उदयपुर, तहसील कन्डीसौड़, थाना छाम, जिला टिहरी गढवाल, जो (चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, सिचाई विभाग) के आंगन में एक खोखा कारतूस 12 बोर पडा हुआ मिला। जिस पर उक्त व्यकित धनपाल सिंह रावत पुत्र स्वं० प्रेम सिंह रावत, से पूछताछ की गयी, तो इनके द्वारा बताया कि, कल रात्रि 21-09-25 को मै तथा हमारे सिचाई विभाग के जेई प्रदीप कुमार, तथा कैशियर पंकज कुमार मौजूद थे, तो मैने अपनी लाईसेन्सी एक नाली बन्दूक, से रात्रि 11.15 से 11.30 बजे के बीच भारत पाकिस्तान के मैच में भारत के विजय होने की खुशी मे 03 फायर हवा मे किये थे। लेकिन गलती से पानी की टंकी में लग गयी थी। उक्त घटना के सम्बन्ध में उक्त शिकायतकर्ता के पिता श्रीचन्द द्वारा भी एक तहरीर थाना पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कल रात्रि मे फायरिंग करने तथा फायरिंग से शिकायतकर्ता के आवासीय भवन के ऊपर लगी पानी की टंकी के टूटने तथा फायरिंग से जान को खतरा उत्पन्न होने के सम्बन्ध मे कार्यवाही करने हेतु दी गयी, जिस पर कोतवाली नई टिहरी पर मु0अ0सं0-33/25 धारा 125/324(2) BNS तथा 27 आर्म्स एक्ट बनाम अज्ञात का दर्ज करते हुए विवेचना की जा रही है। दौराने विवेचना उक्त व्यक्ति धनपाल सिंह रावत पुत्र स्वं० प्रेम सिंह रावत, निवासी ग्राम भल्डियाना पट्टी, जूवा उदयपुर, तहसील कन्डीसौड़, थाना छाम, जिला टिहरी गढवाल, का नाम प्रकाश में आया है। तथा घटनास्थल पर फील्ड यूनिट टीम तथा पुलिस टीम द्वारा 03 खोखा कारतूस 12 बोर तथा एक नाली लाईसेन्सी बन्दूक 12 बोर तथा 4 कारतूस जिन्दा 12 बोर बरामद कर सील किया गया है, तथा उक्त मुकदमा के दौरान आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
शिकायतकर्ता – श्रीचन्द पुत्र राम सिंह, निवासी ई० ब्लॉक, नई टिहरी।
अभियुक्त – धनपाल सिंह रावत पुत्र स्व० प्रेम सिंह रावत, (चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, सिचाई विभाग, नई टिहरी), निवासी ग्राम भल्डियाना पट्टी, जूवा उदयपुर, तहसील कन्डीसौड़, थाना छाम, जिला टिहरी गढवाल (हाल- क्वार्टर नं0-49/2 ई० ब्लॉक, आवासीय कालोनी, सिंचाई विभाग, नई टिहरी पुलिस बरामदगी- 1. एक नाली बन्दूक लाईसेन्सी 12 बोर।
2. 03 खोखा कारतूस 12 बोर।
3. 04 कारतूस जिन्दा 12 बोर।
घटना स्थल निरीक्षण- फील्ड यूनिट, नई टिहरी।
विवेचक – अ०उ०नि० जाकिर हुसैन, कोतवाली नई टिहरी।



