थाना थल पुलिस ने कार्यवाही में बढ़ाई रफ्तार नाबालिग संग छेड़खानी कर रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार
नाबालिग से मनचले ने करी छेड़खानी अब सलाखों के पीछे उम्र पड़ेगी बितानी
आपको बता दे
दिनांक 02 मार्च 2024 को थाना थल क्षेत्रांतर्गत एक 17 वर्ष की नाबालिक लड़की ने थाना थल में शिकायत दर्ज कराई कि चंद्र बल्लभ भट्ट पुत्र मनोहर दत्त निवासी ग्राम मौकभाड़ पिथौरागढ़, द्वारा उसके साथ छेड़खानी की । तहरीर के आधार पर थाना थल में धारा 354/354D IPC व 7/8/11/12 पॉक्सो अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़ के आदेशानुसार, थानाध्यक्ष थल श्री मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के उपरांत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीम
1 – उ0नि0प्रियंका मोनी
2 -अ0उ0नि0 दिनेश शर्मा
3 – हे0का0 शंकर सिंह
4 – हे0का0 सुरेश चंद्र
5 – महिला का0 रुक्मणि



