आगामी लोकसभा निर्वाचन को लेकर, पिथौरागढ़ पुलिस व जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर
जिलाधिकारी पिथौरागढ़ व पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा किया गया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण


आपको बता दे
आगामी लोकसभा निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस व प्रशासन की तैयारियां शुरू हो गयी हैं । जिसके दृष्टिगत आज दिनांक 02.03.2024 को *जिलाधिकारी पिथौरागढ़ श्रीमती रीना जोशी व पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्री लोकेश्वर सिंह* द्वारा डिग्री कॉलेज में जनपद के स्ट्रांग रूम का निरीक्षक किया गया । इस दौरान स्ट्रांग रूम के आस पास सुरक्षा व्यवस्था, ईवीएम मशीनों के रखने हेतु सुरक्षित स्थान, मतगणना स्थल आदि का जायजा लिया गया । ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में रखने के पश्चात एस0एस0बी0, पी0ए0सी0 व स्थानीय पुलिस की तैनाती की जायेगी । इस दौरान अपर जिलाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, एस0डी0एम0 सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।
प्रेस नोट
जनपद पिथौरागढ़ पुलिस
दिनांक 02.02.2024



