
आपको बता दे
सरकार का जल जीवन मिशन को लेकर बेहद महत्वपूर्ण उद्देश्य या कहे तो संकल्प है की देश के प्रत्येक घर तक नल व जल की सेवा निशुल्क उपलब्ध करवाई जाए जिसको लेकर आज युद्ध स्तर पर कार्य भी किया जा रहा है
इसी क्रम में पिथौरागढ़ जिले के पेयजल निगम के कार्यों की सराहना चौतरफा होती है और पेयजल निगम खंड पिथौरागढ़ का कार्य धरातल पर भी खरा दिखता है। बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता हेमंत पांडे जिनका पैतृक गांव पिथौरागढ़ जिले के पाभे गांव में है उन्होंने बताया की पानी की समस्या से उनका गांव सदैव ही प्रभावित रहा जिसके लिए ग्रामीणों का काफी मशक्कत करके पानी लाना पढ़ता था।
लेकिन सरकार की अहम योजना जल जीवन मिशन व पेयजल निगम के प्रयास से आज उनके गांव में भी प्रत्येक घर तक जल पहुंच चुका है जिसके लिए अभिनेता हेमंत पांडे ने सरकार व पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता रंजीत सिंह धर्मशक्त्तु का धन्यवाद व्यक्त कर कहा की में सदैव ही सरकार व संस्थान का ऋणी रहूंगा और यदि कभी भी इनको जरूरत पड़े तो में तत्पर रहूंगा



