Saturday, December 27, 2025
Google search engine
HomeBlogदेवभूमि उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम आए योगी आदित्यनाथ आज सुबह प्रशासन...

देवभूमि उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम आए योगी आदित्यनाथ आज सुबह प्रशासन पुलिस एवं आर्मी के अधिकारियों द्वारा उनका किया गया भव्य स्वागत

 

पहाड़ की दहाड़ न्यूज़
देवभूमि उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम आए
 योगी आदित्यनाथ आज सुबह 

प्रशासन पुलिस एवं आर्मी के अधिकारियों द्वारा उनका किया गया भव्य स्वागत

चमोली पुलिस के जवानों ने सलामी देकर किया माननीय मुख्यमंत्री का अभिवादन

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बद्रीनाथ धाम में किए नीलकण्ठ पर्वत के दर्शन

आपको बता दे की
 
 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा आज दिनांक 08.10.23 की सुबह को बद्रीनाथ धाम में रात्रि प्रवास के पश्चात श्री केदारनाथ जी के लिए प्रस्थान किया। 
इससे पूर्व माननीय मुख्यमंत्री द्वारा प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण बैकुण्ठ धाम की सौन्दर्य एवं मनमोहक प्राकृतिक सुन्दरता की प्रशंसा करते हुए नीलकण्ठ पर्वत के दर्शन किये। 
तत्पश्चात आर्मी हैलीपैड पर देश के प्रथम गांव माणा के स्थानीय निवासियों द्वारा पारम्परिक परिधानों में उनका तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया गया। 
जिसके पश्चात  मुख्यमंत्री द्वारा  में आईटीबीपी, सेना, प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों के साथ फोटो खिचवायी
 तदोउपरान्त  मुख्यमंत्री द्वारा आर्मी हेलीपैड माणा में सैरिमोनियल ड्रेस में सजे चमोली पुलिस के जवानों की सलामी गार्द का मान प्रणाम ग्रहण किया गया। 
         नैसर्गिक सुन्दरता से परिपूर्ण देश के प्रथम गांव माणा के स्थानीय निवासियों द्वारा जिस प्रकार इस आधुनिकता के युग में अपनी पैराणिक संस्कृति, वेशभूषा एवं रीति-रिवाजों को संजो कर रखा गया है वह अविस्मरणीय एवं सराहनीय है।
          मुख्यमंत्री द्वारा कहा गया की प्राकृतिक सुंदरता और पौराणिक महत्व के लिए प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ के दर्शन कर मन प्रसन्न और जीवन धन्य हो गया है।  
          भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी श्री हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती रेखा यादव, पुलिस उपाधीक्षक श्री प्रमोद शाह, पुलिस उपाधीक्षक श्री अमित सैनी एवं पुलिस उपाधीक्षक सुश्री नताशा सिंह सहित जनपद के  आला अधिकारी मौजूद रहें।




RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments