Saturday, August 29, 2026
Google search engine
HomeBlogपार्षद की शिकायत के बावजूद UUSDA कर रहा अनदेखी 4-5 महीने बीतने...

पार्षद की शिकायत के बावजूद UUSDA कर रहा अनदेखी 4-5 महीने बीतने पर भी नहीं बनी कालिका विहार फेस-2 की सड़क अब फँसी कचरा गाड़ी

पार्षद की शिकायत के बावजूद UUSDA कर रहा अनदेखी 4-5 महीने बीतने पर भी नहीं बनी कालिका विहार फेस-2 की सड़क अब फँसी कचरा गाड़ी

 

 

पहाड़ की दहाड़ न्यूज़ | 29 अगस्त 2026

​राजधानी देहरादून के वार्ड 84 बंजारावाला में जनता और जनप्रतिनिधि का गुस्सा चरम पर है। वार्ड की पार्षद रुचि रावत द्वारा UUSDA को लिखित शिकायत पत्र और प्राथमिकता सूची सौंपे जाने के बावजूद UUSDA और उसकी कार्यदायी (प्राइवेट) कंपनी द्वारा लगातार अनदेखी की जा रही है

 

जिसके चलते कालिका विहार फेस-2 की सड़क पिछले एक साल से बदहाल पड़ी है।

​पार्षद का कहना है कि विभाग द्वारा क्षेत्र में अंडरग्राउंड पाइपलाइन और सीवरेज से जुड़े अंदरूनी सभी जरूरी कार्य तो पूरे कर दिए गए हैं लेकिन उसके बाद सड़क का निर्माण या सौंदर्यीकरण नहीं किया गया।

स्थिति यह है कि छोटी गलियों में काम होने के बावजूद कालिका विहार जैसी मुख्य सड़क की उपेक्षा की जा रही है जिसे पार्षद ने अपनी सूची में तीसरे नंबर पर रखकर जल्द बनाने की मांग की थी।

UUSDA ने पूर्व में संबंधित प्राइवेट कंपनी (ठेकेदार) को कड़ा लेटर जारी कर चेतावनी भी दी थी, लेकिन 4 से 5 महीने बीत जाने के बाद भी कंपनी ने कोई सुध नहीं ली।

​सड़क न बनने के कारण अंडरग्राउंड खुदाई वाले स्थानों पर हालात इतने नारकीय हो गए हैं कि आए दिन लोगों को वाहन लाने-ले जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बीते गुरुवार 27 अगस्त को तो स्थिति तब और बिगड़ गई जब इसी बदहाल मार्ग पर नगर निगम की कचरे की गाड़ी गहरे गड्ढे में जा धँस गई।

गाड़ी को बाहर निकालने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी और आखिरकार पीछे से धक्का मारने के लिए जेसीबी जैसा दिखने वाला एक छोटा बुलडोजर मंगवाना पड़ा, जिसके बाद गाड़ी को बाहर निकाला जा सका।

इस बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments