Saturday, August 29, 2026
Google search engine
HomeBlogज्वैलर्स की दुकान में चोरी का मात्र 4 घंटे में खुलासा, मोरी...

ज्वैलर्स की दुकान में चोरी का मात्र 4 घंटे में खुलासा, मोरी पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

ज्वैलर्स की दुकान में चोरी का मात्र 4 घंटे में खुलासा, मोरी पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

चोरी के आभूषण बरामद, सीसीटीवी फुटेज एवं मैनुअल पुलिसिंग के आधार पर त्वरित कार्रवाई

पहाड़ कि दहाड़ न्यूज 

दिनांक 25.08.2026 की रात्रि मोरी क्षेत्र के नेटवाड़ स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़कर सोने एवं चांदी के आभूषण चोरी किए जाने की सूचना पर मोरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 4 घंटे के भीतर चोरी का सफल अनावरण कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

कल 26.08.2026 को ज्वैलर्स दुकान स्वामी द्वारा थाना मोरी में लिखित तहरीर देकर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध दुकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई। तहरीर के आधार पर थाना मोरी में धारा 305(A)/331(4) के अन्तर्गत चोरी का अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण के संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा चोरी की घटना का शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। घटना के अनावरण के लिए थानाध्यक्ष मोरी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट, श्री चंचल शर्माके निकट पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष मोरी, श्री दीपक रावत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ मैनुअल पुलिसिंग के माध्यम से संदिग्ध की जानकारी जुटाई गई। त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप मात्र 4 घंटे के भीतर घटना का सफल अनावरण करते हुए दिनांक 26.08.2026 की सांय छिबाड़ा खड्ड, नेटवाड़ से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त प्रवेश उनियाल(23 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए सोने एवं चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं।

बरामद माल-
1. सफेद धातु का टूटा कड़ा – 01
2. सफेद धातु की पायल – 01
3. सफेद धातु की रिंग – 01
4. पीली धातु की नोज रिंग – 04
5. पीली धातु की नोज पिन – 01

पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष मोरी, श्री दीपक रावत
2. कानि. महिदेव चौहान
3. कानि. बिशन
4. कानि. कवीन्द्र राणा
5. कानि. अनिल तोमर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments