Friday, July 17, 2026
Google search engine
HomeBlogSSP श्वेता चौबे के निर्देश पर कांवड़ मेला-2026 की तैयारी तेज, यूनियनों...

SSP श्वेता चौबे के निर्देश पर कांवड़ मेला-2026 की तैयारी तेज, यूनियनों संग बैठक

एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, थाना मुनि की रेती में परिवहन यूनियनों के साथ समन्वय बैठक आयोजित

पहाड़ की दहाड़ न्यूज 

आगामी कांवड़ मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 17 जुलाई 2026 को थाना मुनि की रेती में क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर श्री सुरेंद्र सिंह भंडारी की अध्यक्षता में क्षेत्र की टेंपो यूनियन, विक्रम यूनियन, टैक्सी यूनियन सहित विभिन्न परिवहन यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती श्री प्रदीप चौहान एवं यातायात निरीक्षक श्री प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे। इस दौरान सभी परिवहन यूनियनों को कांवड़ मेले हेतु तैयार की गई यातायात योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने की अपील की गई।

बैठक के दौरान निम्नलिखित निर्देश दिए गए—

🔹 मेले के दौरान टेंपो, विक्रम एवं टैक्सी का संचालन केवल निर्धारित रूट एवं स्वीकृत यातायात योजना के अनुसार ही किया जाएगा। किसी भी प्रकार का मनमाना वाहन संचालन अथवा यातायात नियमों का उल्लंघन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

🔹 सभी टेंपो, विक्रम एवं टैक्सी संचालक अपने वाहनों में निर्धारित किराया सूची (रेट लिस्ट) अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें, ताकि श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को किराए की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध हो तथा अधिक किराया वसूली अथवा अन्य विवादों की स्थिति उत्पन्न न हो।

🔹 सभी वाहन चालक अपने वाहनों के आवश्यक अभिलेख पूर्ण रखें, ओवरलोडिंग से बचें, यातायात नियमों का पालन करें तथा पुलिस द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें।

🔹 श्रद्धालुओं के साथ शालीन, विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील भी की गई।

बैठक के अंत में सभी परिवहन यूनियनों के पदाधिकारियों ने कांवड़ मेला-2026 के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहभागिता का आश्वासन दिया।

जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात एवं बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments