Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
HomeBlogकोतवाली डालनवाला हुड़दगिंयो को कानून का पाठ पढ़ाती दून पुलिस

कोतवाली डालनवाला हुड़दगिंयो को कानून का पाठ पढ़ाती दून पुलिस

कोतवाली डालनवाला

हुड़दगिंयो को कानून का पाठ पढ़ाती दून पुलिस

सार्वजनिक स्थान पर आपस में मारपीट कर लोक शांति भंग करने वाले 04 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एमडीडीए द्वारा सीलिंग की कार्यवाही के दौरान एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने को लेकर दो पक्षों के मध्य हो गया था विवाद।

 

पहाड़ कि दहाड़ न्यूज

आज दिनांक 13/07/2026 को डालनवाला क्षेत्र में कृष्णा कॉलोनी (कोरोनेशन अस्पताल के पीछे वाली गली) में एमडीडीए विभाग द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में सीलिंग की कार्यवाही की जा रही थी। सीलिंग की कार्यवाही के दौरान दो पक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए आपस में लडने झगडनेे लगे, जिन्हें मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा काफी समझानेे का प्रयास किया, लेकिन दोनो पक्ष नहीं माने तथा और अधिक उग्र होकर आपस में मारपीट पर उतारू हो गये।

मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की सम्भावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा दोनो पक्षों से 01 महिला सहित 04 व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा 126/135/170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया।

नाम/पता गिरफ्तार व्यक्ति

1- श्रीमती अनुराधा सिंह पत्नी मुन्ना कुमार, निवासी ग्राम भिलाई थाना उदवंत नगर जिला भोजपुर बिहार हाल कृष्णा सोसाइटी निकट कोरोनेशन हॉस्पिटल डालनवाला देहरादून, उम्र 35 वर्ष

2- चंद्र प्रताप सिंह पुत्र तेज प्रताप सिंह, निवासी ग्राम धरौली थाना दरौली जिला सिवान बिहार हाल पता -कृष्णा सोसाइटी अपोजिट कोरोनेशन हॉस्पिटल, उम्र 19 वर्ष,

3- राजीव यादव पुत्र सत्यनारायण यादव, निवासी मकान नंबर 270 टीएचडीसी कॉलोनी शिवपुरी बंजारा वाला थाना पटेल नगर, मूल पता बिहार, उम्र 29 वर्ष,

4- सागर कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी- 99/01 चुक्खूवाला, कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र 30 वर्ष

पुलिस टीम :-

1- अ0उ0नि0 सुबोध कुमार
2- हे0का0 मांगेराम
3- म0हे0का0 निर्मला बहुगुणा
4- का0 विनय कुमार
5- का0 प्रवीण सिंह भण्डारी,

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments