Thursday, July 2, 2026
Google search engine
HomeBlogSSP श्वेता चौबे की टीम की फिर सर्जिकल स्ट्राइक, 1 किलो चरस...

SSP श्वेता चौबे की टीम की फिर सर्जिकल स्ट्राइक, 1 किलो चरस संग 2 तस्कर गिरफ्तार

एसएसपी श्वेता चौबे की टीम की नशे के नेटवर्क पर पुनः सर्जिकल स्ट्राइक: करीब एक किलो चरस के साथ दो तस्कर दबोचे

थाना मुनि की रेती, सीआईयू एवं एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त कार्रवाई में लगभग एक किलोग्राम चरस बरामद, तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी सीज

पहाड़ की दहाड़ न्यूज 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर के पर्यवेक्षण में थाना मुनि की रेती पुलिस, सीआईयू एवं एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 30 जून 2026 की रात्रि में जानकी सेतु पार्किंग के पास सघन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 980 ग्राम अवैध चरस तथा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या UP-11DC-1317 बरामद की गई।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे उक्त चरस भटवाड़ी (जनपद उत्तरकाशी) से लेकर आए थे। पूछताछ के दौरान कई अन्य ड्रग्स पैडलरों एवं तस्करी नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण इनपुट भी प्राप्त हुए हैं, जिनके आधार पर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई तेज कर दी गई है।

बरामदगी के आधार पर थाना मुनि की रेती में मु0अ0सं0 74/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. अनिल पाल पुत्र राजेश कुमार, निवासी मकान संख्या 258, मोहल्ला हाफिज दोस्त, शिव मंदिर घंटोंवाली मोहल्ला, थाना भवन, जनपद शामली (उ.प्र.), उम्र 26 वर्ष।

2. रजत कुमार पुत्र राकेश कुमार सैनी, निवासी उपरोक्त, उम्र 26 वर्ष।

बरामदगी
980 ग्राम अवैध चरस
मोटरसाइकिल संख्या UP-11DC-1317

संयुक्त पुलिस टीम
थाना मुनि की रेती
उपनिरीक्षक अरविंद रतूड़ी, चौकी प्रभारी जानकी पुल
कांस्टेबल 98 सिविल पुलिस सिंह राज
कांस्टेबल 195 सिविल पुलिस कुलबीर
सीआईयू एवं एएनटीएफ
निरीक्षक धर्मेंद्र रौतेला, प्रभारी एएनटीएफ मय टीम
उपनिरीक्षक ओमकांत भूषण, प्रभारी सीआईयू मय टीम

एसएसपी श्वेता चौबे का स्पष्ट संदेश:नशे का कारोबार करने वालों के लिए जनपद टिहरी में कोई जगह नहीं। ड्रग्स माफिया के विरुद्ध अभियान लगातार और पहले से अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगा

पहाड़ की दहाड़ न्यूज़ पर हर ताजी खबर Update सबसे पहले अपने फोन पर  देखने के लिए ​नीचे दिए गए QR को Google Camera खोलकर Scan करें

हमारे सभी Channel को Follow करें

आप सभी को कैसा लगता है हमारा काम?

​ Social Media पर Review देकर बढ़ाएं हमारा स्वाभिमान।

​मुख्य संपादक: क्रांतिकारी सुरेंदर सिंह रावत🙏

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments