Wednesday, June 24, 2026
Google search engine
HomeBlogनवनिर्वाचित बोर्ड से नरेंद्रनगर का समग्र विकास: मंत्री सुबोध उनियाल

नवनिर्वाचित बोर्ड से नरेंद्रनगर का समग्र विकास: मंत्री सुबोध उनियाल

नरेंद्रनगर के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा नवनिर्वाचित बोर्ड : कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल

पहाड़ की दहाड़ न्यूज 

नरेंद्रनगर, 24 जून।

कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्री सुबोध उनियाल ने आज नगरपालिका परिषद नरेंद्रनगर के नवनिर्वाचित बोर्ड के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग कर अध्यक्ष सहित सभी नवनिर्वाचित सभासदों को शपथ ग्रहण की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने कहा कि स्थानीय निकाय लोकतंत्र की मजबूत नींव हैं और जनसेवा तथा विकास के प्रभावी माध्यम के रूप में कार्य करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित बोर्ड जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए नरेंद्रनगर के समग्र विकास, स्वच्छता, सुशासन एवं जनकल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगा तथा नगर के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को गति प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में नरेंद्रनगर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने अध्यक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधियों के सफल एवं जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि सभी जनप्रतिनिधि जनसहभागिता एवं आपसी समन्वय के साथ नगर के विकास को नई दिशा देने का कार्य करेंगे।

इस अवसर पर नगरपालिका परिषद नरेंद्रनगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सभासदगण सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

पहाड़ की दहाड़ न्यूज़ पर हर ताजी खबर Update सबसे पहले अपने फोन पर  देखने के लिए ​नीचे दिए गए QR को Google Camera खोलकर Scan करें 👇

हमारे सभी Channel को Follow करें

आप सभी को कैसा लगता है हमारा काम?

​ Social Media पर Review देकर बढ़ाएं हमारा स्वाभिमान।

मुख्य संपादक: क्रांतिकारी सुरेंदर सिंह रावत 🙏

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments