Monday, June 15, 2026
Google search engine
HomeBlogहर्षिल पुलिस ने लौटाई परिजनों की मुस्कान।

हर्षिल पुलिस ने लौटाई परिजनों की मुस्कान।

हर्षिल पुलिस ने लौटाई परिजनों की मुस्कान

पहाड़ की दहाड़ न्यूज 

आज 14 जून 2026 को हर्षिल क्षेत्र के बगोरी गांव से 5 वर्षीय नन्ही बालिका नंदनी के घर से बिना बताए कहीं चले जाने की सूचना पर उत्तरकाशी पुलिस तत्काल सक्रिय हुई। प्रभारी निरीक्षक हर्षिल, श्री प्रदीप तोमर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित खोजबीन, पतारसी-सुरागरसी एवं स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाते हुए काफी तलाश के बाद बच्ची को बगोरी हेलीपैड के समीप से सकुशल बरामद किया गया। बच्ची घर का रास्ता भूलकर भटक गई थी।

पुलिस ने नन्ही नंदनी को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर उनकी खोई हुई मुस्कान लौटाई। साथ ही परिजनों को बच्चों पर विशेष ध्यान रखने तथा उन्हें अकेला न छोड़ने की सलाह दी गई।

बच्ची के सकुशल मिलने पर उत्तरकाशी पुलिस का आभार व्यक्त किया।

पहाड़ की दहाड़ न्यूज़ पर हर ताजी खबर Update सबसे पहले अपने फोन पर  देखने के लिए नीचे दिए गए QR को Google Camera खोलकर Scan करें 👇

हमारे सभी Channel को Follow करें

 आप सभी को कैसा लगता है हमारा काम?

 Social Media पर Review देकर बढ़ाएं हमारा स्वाभिमान।

 मुख्य संपादक: क्रांतिकारी सुरेंदर सिंह रावत 🙏

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments