Saturday, June 13, 2026
Google search engine
HomeBlogUKSSSC परीक्षा में टिहरी पुलिस अलर्ट, SSP श्वेता चौबे के निर्देश पर...

UKSSSC परीक्षा में टिहरी पुलिस अलर्ट, SSP श्वेता चौबे के निर्देश पर कड़ी सुरक्षा

एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में UKSSSC परीक्षा हेतु सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, परीक्षा की सुचिता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए टिहरी पुलिस पूरी तरह अलर्ट

पहाड़ की दहाड़ न्यूज 

SSP श्वेता चौबे का स्पष्ट संदेश— परीक्षा की सुचिता एवं सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई

परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी को बनाया गया नोडल अधिकारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा दिनांक 14 जून, 2026 को उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय विभिन्न पदों की लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं पूर्ण सुचिता के साथ सम्पन्न कराने हेतु जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परीक्षा की सुचिता, गोपनीयता एवं निष्पक्षता बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

 

जनपद टिहरी गढ़वाल में आयोजित होने वाली उक्त परीक्षा हेतु कुल 11 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें—

📌 नई टिहरी – 06 केंद्

📌 चंबा – 03 केंद्र

📌 नरेंद्रनगर – 01 केंद्र

📌 मुनि की रेती – 01 केंद्र

परीक्षा के सफल, सुचारू एवं निष्पक्ष संचालन के उद्देश्य से श्री दीपक सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद टिहरी गढ़वाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

पुलिस अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा केंद्र व्यवस्थापकों के साथ समन्वय स्थापित कर परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अनियमितता अथवा अनुचित गतिविधियों को रोकने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

 

परीक्षा की सुचिता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित होटल, होम-स्टे, लॉज, कोचिंग संस्थानों, साइबर कैफे, सार्वजनिक स्थलों तथा अन्य संवेदनशील एवं संदिग्ध स्थानों की सघन चेकिंग की जा रही है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता प्रभावित करने वाले किसी भी प्रयास को समय रहते विफल किया जा सके।

टिहरी पुलिस द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन तथा अभ्यर्थियों को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सकारात्मक परीक्षा वातावरण उपलब्ध कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

टिहरी पुलिस सभी अभ्यर्थियों से अपील करती है कि वे परीक्षा दिवस पर सप्ताहांत के दौरान संभावित यातायात दबाव को दृष्टिगत रखते हुए पर्याप्त समय लेकर अपने घर से प्रस्थान करें तथा निर्धारित समय से पूर्व अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।

टिहरी पुलिस परीक्षा की सुचिता, निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

जनपद पुलिस टिहरी गढ़वाल

“आपकी सुरक्षा, हमारी प्रतिबद्धता”

 

पहाड़ की दहाड़ न्यूज़ पर हर ताजी खबर Update सबसे पहले अपने फोन पर  देखने के लिए ​नीचे दिए गए QR को Google Camera खोलकर Scan करें 👇

​हमारे सभी Channel को Follow करें

आप सभी को कैसा लगता है हमारा काम?

​ Social Media पर Review देकर बढ़ाएं हमारा स्वाभिमान।

​मुख्य संपादक: क्रांतिकारी सुरेंदर सिंह रावत🙏

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments