Tuesday, June 2, 2026
Google search engine
HomeBlogगौरव सेनानी एसोसिएशन उत्तराखंड ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र...

गौरव सेनानी एसोसिएशन उत्तराखंड ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी जी को दी श्रद्धांजलि

गौरव सेनानी एसोसिएशन उत्तराखंड ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी जी को दी श्रद्धांजलि

पहाड़ की दहाड़ न्यूज 

आज गौरव सेनानी एसोसिएशन से जुड़े गौरव सेनानियों ने बड़ी संख्या में गढीकैट स्थित हसबंस कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सामूहिक भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर सिंह राणा ने बताया कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी जी को आज पूरा प्रदेश याद कर रहा है उन्होंने एक सच्ची देश सेवा के साथ साथ समाज सेवा में अपनी ईमानदारी मेहनत और कर्तव्यपरायणता की मिसाल पेश की है इसलिए आज हर व्यक्ति उनकी सराहना कर रहा है ।हम पूरे गौरव सेनानी एसोसिएशन की ओर से उन्हें शत् शत नमन करते हैं प्रणाम करते हैं ऐसे सच्चे देशभक्त सैनिक व नेता आज समाज में बहुत कम मिलते हैं एसोसिएशन आपको हमेशा याद रखेगा आज के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर सिंह राणा,सचिव गिरीश जोशी,विजय भट्ट,दिनेश नैथानी,खुशाल परिहार,हरीश सकलानी,मोहन सिंह रावत,विनोद सिंह नेगी,देव सिंह पटवाल,महावीर सिंह रावत,प्रेम सिंह,कुलदेव नेगी,श्याम सिंह थापा,अजयवीर रावत,सुमन सजवाण व बड़ी संख्या में गौरव सेनानी मौजूद रहे ।

पहाड़ की दहाड़ न्यूज़ पर हर ताजी खबर Update सबसे पहले अपने फोन पर  देखने के लिए ​नीचे दिए गए QR को Google Camera खोलकर Scan करें 👇

​हमारे सभी Channel को Follow करें

आप सभी को कैसा लगता है हमारा काम?

​ Social Media पर Review देकर बढ़ाएं हमारा स्वाभिमान।

*मुख्य संपादक: क्रांतिकारी सुरेंदर सिंह रावत 🙏

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments