नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2026 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर हेतु नामांकन प्रकिया समाप्त

पहाड़ की दहाड़ न्यूज
रिटर्निंग अधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डी.के. शर्मा ने अवगत कराया कि अध्यक्ष पद हेतु कुल 06 नाम-निर्देशन पत्र वितरित किए गए, जिनमें से 02 नाम-निर्देशन पत्र नामांकन के लिए प्राप्त हुए हैं। इसी प्रकार सदस्य पद हेतु कुल 19 नाम-निर्देशन पत्र वितरित किए गए, जिनमें से 17 नाम-निर्देशन पत्र नामांकन हेतु प्राप्त हुए हैं। नामांकन करने की प्रकिया आज सायं 5 बजे समाप्त हो गई।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन से संबंधित समस्त कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपादित किए जा रहे हैं। नाम-निर्देशन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा रही है।
पहाड़ की दहाड़ न्यूज़ पर हर ताजी खबर Update सबसे पहले अपने फोन पर देखने के लिए नीचे दिए गए QR को Google Camera खोलकर Scan करें 👇

हमारे सभी Channel को Follow करें
आप सभी को कैसा लगता है हमारा काम?
Social Media पर Review देकर बढ़ाएं हमारा स्वाभिमान।
मुख्य संपादक: क्रांतिकारी सुरेंदर सिंह रावत🙏



