Saturday, May 23, 2026
Google search engine
HomeBlogमहिला तथा बाल अपराधों के प्रति संवेदनशील दून पुलिस

महिला तथा बाल अपराधों के प्रति संवेदनशील दून पुलिस

ऑपरेशन प्रहार

कोतवाली चकराता

महिला तथा बाल अपराधों के प्रति संवेदनशील दून पुलिस

इंस्टाग्राम पर महिला के साथ अभद्रता करने तथा धमकी देने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

पहाड़ की दहाड़ न्यूज 

आज दिनाँक 22-05-2026 को वादी निवासी ग्राम बोहा तहसील/थाना चकराता देहरादून द्वारा कोतवाली चकराता पर लिखित तहरीर दी बाबत फरमान पुत्र इरफान निवासी नामालूम द्वारा इस्टाग्राम आई0डी0 पर पहचान/नाम बदलकर वादी की पत्नी के साथ बातचीत कर धर्मान्तरण करने तथा अन्य लडकियों की अश्लील वीडियो/फोटो अपने दोस्तो को भेजने व वादी के साथ मारपीट, गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी देते हुये सार्वजनिक स्थान पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने संबंधित दी गई। जिसके आधार पर कोतवाली चकराता पर तत्काल मु0अ0सं0 05/2026 धारा: 3/5 उत्तराखण्ड धार्मिक स्वतन्त्रता अधिनियम व 3 (1)(एस)(त) अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अधिनियम व 318(4)/82/115(2)/351(2)/352/79 बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी हेतु कोतवाली चकराता पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ़्तारी हेतु तत्काल सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया, साथ ही अभियुक्त के सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिशें दी गई। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप अभि० फरमान पुत्र इरफान निवासी धर्मपुर सरावगी गाँव थाना देवबन्द जिला सहारनपुर उम्र 27 वर्ष को दिनाँक : 22-05-26 को क्वाया गाँव गौशाला के पास से गिरफ्तार किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त
फरमान पुत्र इरफान निवासी धर्मपुर सरावगी गाँव थाना देवबन्द जिला सहारनपुर उम्र 27 वर्ष

पहाड़ की दहाड़ न्यूज़ पर हर ताजी खबर Update सबसे पहले अपने फोन पर  देखने के लिए नीचे दिए गए QR को Google Camera खोलकर Scan करें 👇

हमारे सभी Channel को Follow करें

 आप सभी को कैसा लगता है हमारा काम?

 Social Media पर Review देकर बढ़ाएं हमारा स्वाभिमान।

 मुख्य संपादक: क्रांतिकारी सुरेंदर सिंह रावत🙏

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments