Thursday, May 14, 2026
Google search engine
HomeBlogकैंट क्षेत्र मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने...

कैंट क्षेत्र मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़

कोतवाली कैन्ट

कैंट क्षेत्र मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़

एसएसपी दून को मिली गोपनीय सूचना पर पुलिस टीम ने कैंट क्षेत्र में की आकस्मिक छापेमारी

अनैतिक देह व्यापार करवा रहे व्यक्ति सहित 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 03 पीडिताओं को किया रेस्क्यू

गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी अनैतिक देह व्यापार में जा चुका है जेल

पहाड़ की दहाड़ न्यूज 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को गोपनीय माध्यम से कैंट क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा अनैतिक देह व्यापार करवाये जाने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में एएचटीयू देहरादून तथा कैण्ट पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये। संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक 13/05/2026 को किशन नगर एक्सटेंशन में औचक छापेमारी की कार्यवाही की गई तो वहाँ स्थित एक स्कूल के पिछले भाग में 03 महिलाएं तथा 01 पुरूष आपत्तिजनक स्थिती में मिले, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।

मौके से पुलिस टीम द्वारा अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रहे एक अभियुक्त सहित 02 अभियुक्तो 01- आशीष कुमार पाण्डे पुत्र सुरेश चन्द्र पाण्डे तथा 02- जंग बहादुर पुत्र खड़क सिंह को गिरफ्तार करते हुए 03 पीडिताओं को रेस्क्यू किया गया। मौके पर मिले स्विफ्ट वाहन को पुलिस द्वारा सीज किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त आशीष कुमार पाण्डे पुत्र सुरेश चन्द्र पाण्डे के पूर्व में भी अनैतिक देह व्यापार में जेल जाने की पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई। अभियुक्त आशीष द्वारा काम दिलाने के बहाने बाहरी राज्यों से महिलाओं को देहरादून बुलाया जाता था तथा उनकी मजबूरियों का फायदा उठाकर वह उनसे अनैतिक देह व्यापार करवाता था।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली कैण्ट पर धारा- 03/04/05/06/07 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

1- आशीष कुमार पाण्डे पुत्र सुरेश चन्द पाण्डे निवासी प्लाट नं0 84 गुरुजम्भेश्वर नगर, अग्रवाल कैटरस गांधी पथ वैशाली नगर, जयपुर, राजस्थान, उम्र – 42 वर्ष
2- जंग बहादुर पुत्र खड़ग सिंह निवासी डी-22 नारायण सिंह सर्किल जनता कॉलोनी, जयपुर, राजस्थान, उम्र- 50 वर्ष

बरामदगी:-

आपत्तिजनक सामग्री व स्विफ्ट वाहन सँ०- UK 07 FB 5211

पुलिस टीम:-

1- श्री स्वप्निल मुयाल, क्षेत्राधिकारी नगर
2- नि० प्रदीप पंत, प्रभारी निरीक्षक एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहारदून
3- उ0नि0 विनयता चौहान, चौकी प्रभारी बिन्दाल, थाना कैंट
4-उ0नि0 कल्पना पाण्डेय, AHTU देहरादून
5- कानि0 प्रदीप रावत, AHTU देहरादून
6- म0का0 सुमन कार्की, AHTU देहरादून
7- म0का0 आरती जोशी, AHTU देहरादून
8- का0 योगेश सैनी
9- का0 मनोज उप्रेती

पहाड़ की दहाड़ न्यूज़ पर हर ताजी खबर Update सबसे पहले अपने फोन पर  देखने के लिए नीचे दिए गए QR को Google Camera खोलकर Scan करें 👇

हमारे सभी Channel को Follow करें

 आप सभी को कैसा लगता है हमारा काम?

 Social Media पर Review देकर बढ़ाएं हमारा स्वाभिमान।

 मुख्य संपादक: क्रांतिकारी सुरेंदर सिंह रावत🙏

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments