Monday, March 9, 2026
Google search engine
HomeBlogसतपुली के पास पिकअप वाहन दुर्घनाग्रस्त, पुलिस एवं SDRF टीम द्वारा किया...

सतपुली के पास पिकअप वाहन दुर्घनाग्रस्त, पुलिस एवं SDRF टीम द्वारा किया गया रेस्क्यू।

सतपुली के पास पिकअप वाहन दुर्घनाग्रस्त, पुलिस एवं SDRF टीम द्वारा किया गया रेस्क्यू।

पहाड़ की दहाड़ न्यूज 

आज दिनांक 09.03.2026 को थाना सतपुली को सूचना प्राप्त हुई कि मल्ली सतपुली क्षेत्र में होटल हिमालय के पास गुमखाल की ओर से आ रहा एक पिकअप वाहन (वाहन संख्या: UP 13 CT 9549) अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गया है। सूचना प्राप्त होते ही थाना सतपुली पुलिस एवं SDRF की टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल पर पहुंचकर संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान प्रारम्भ किया गया। रेस्क्यू के दौरान एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है, जिसकी पहचान वाहन चालक के रूप में हुई है। पुलिस एवं SDRF टीम द्वारा रेस्क्यू एवं आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार उक्त वाहन पिलखुवा से पौड़ी की ओर जा रहा था, जिसमें आयुर्वेदिक दवाइयां लदी हुई थीं और वाहन में केवल वाहन चालक मौजूद था।

वाहन का विवरण
वाहन संख्या: UP 13 CT 9549 (पिकअप)

मृतक चालक का विवरण
हरि ओम (उम्र: 42 वर्ष) पुत्र जगदीश सिंह, निवासी: पिलखुवा, थाना पिलखुवा, जिला हापुर (उत्तर प्रदेश)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments