Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeBlogनेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस...

नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

थाना नेहरू कॉलोनी

नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त, कम दहेज लाने को लेकर अभियुक्त तथा उसके परिजनों द्वारा मृतका को किया जा रहा था प्रताड़ित

मृतका की बीमारी का फायदा उठाकर अभियुक्त द्वारा कंबल से उसका मुंह दबाकर की थी उसकी हत्या

पहाड़ की दहाड़ न्यूज 

दिनांक 04-03-2026 को थाना नेहरू कॉलोनी पर सलमान आसिफ पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी अपर बाजार रुद्रप्रयाग, जनपद रुद्रप्रयाग द्वारा प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी बहन कहकशा आलम की 19 नवंबर 2025 को शहवाज आलम पुत्र मोहम्मद यासीन निवासी रिस्पना नगर सी-37 थाना नेहरू कॉलोनी जनपद देहरादून से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही उसके पति व अन्य परिजनों द्वारा उनकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। दिनांक- 03/04-03- 2026 को उसके ससुराल वालों द्वारा उनकी बहन को इंद्रेश हॉस्पिटल में मृत अवस्था में लाया गया। उनकी बहन के पति शहवाज मालिक व उसके परिवार ने मिलकर उनकी बहन की हत्या कर दी है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना नेहरुकोलोनी पर मु0अ0सं0- 77/26, धारा – 80 (2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया, चूंकि मृतका के विवाह को मात्र 04 माह ही हुए थे, जिस पर सम्बन्धित मजिस्ट्रेट द्वारा मृतका केहकशा का पंचायतनामा भरा गया। मृतका के पोस्टमार्टम की कार्रवाई डॉक्टर के पैनल द्वारा की गई है। अभियोग की विवेचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी मसूरी के सुपुर्द की गई।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार थाना नेहरू कॉलोनी पर टीम का गठन किया गया। ग़ठित टीम द्वारा आज दिनांक 05/03/2026 को मृतक महिला के पति अभियुक्त शहवाज आलम पुत्र मोहम्मद यासीन निवासी रिस्पना नगर सी-37, थाना नेहरू कॉलोनी, जनपद देहरादून, को गिरफ्तार किया गया।

विवरण पूछताछ

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि उसका विवाह उसकी मर्जी के विरुद्ध उसके घरवालों द्वारा मृतका से कराया गया था, जो कम पड़ी लिखी थी, पर घरवालो की इज्जत के लिये अभियुक्त में उससे शादी कर ली थी। परंतु शादी में कम दहेज लाने के कारण शादी के बाद उसका तथा उसके घरवालों का उसकी पत्नी के प्रति व्यवहार बदल गया था।

करीब 01 सप्ताह पहले अभियुक्त ने कहकशा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई, अभियुक्त की योजना थी कि कहकशा को मारने के बाद वह दूसरी जगह किसी पढ़ी-लिखी महिला से शादी कर लेगा, जहाँ से उसे अच्छा दहेज मिल जायेगा। इस बीच कहकशा की तबीयत खराब होने पर अभियुक्त उसे इलाज के लिए महन्त इन्द्रेश अस्पताल ले गया, जहाँ से उसका उपचार चला रहा था।

अपनी योजना के मुताबिक अभियुक्त ने दिनाँक 03/03/2026 को अपने घर मे कहकशा को नींद आने के बाद मौका देखकर कम्बल से उसका मुँह दबा दिया, जिससे दम घुटने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। जिसके बाद अभियुक्त ने अपने घरवालों को घटना के संबंध में बताते हुए कहकशा को महंत इंद्रेश अस्पताल लेकर गया, जहाँ पर डाक्टरो द्वारा उसे मृत घोषित किया गया था।

अभियुक्त द्वारा कहकशा के परिजनों को भी उसकी हालत गंभीर होने तथा उसे इलाज के लिए महंत इंद्रेश अस्पताल जाने की बात बताई गई थी। अभियुक्त की योजना थी कि कहकशा के परिजनों व अन्य सभी को वह बीमारी के कारण उसकी मृत्यु होने का विश्वास दिला देगा, पर मृतक महिला के संबंध में इन्द्रेश अस्पताल द्वारा पुलिस को सूचना देने पर अभियुक्त घबरा गया और मौके से फरार हो गया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

शाहबाज आलम पुत्र मौ0 यामीन निवासी सी- 36 रिस्पना नगर, थाना नेहरू कॉलोनी, जनपद देहरादून, मूल निवासी ग्राम दिनौड़ा, थाना सोती की नांगल, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश, उम्र- 29 वर्ष

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments