
पहाड़ की दहाड़ न्यूज़
थाना घनसाली पुलिस द्वारा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिन्सवाड, घनसाली में आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम।
थाना घनसाली पुलिस द्वारा आज दिनांक 04.10.2025 को श्री आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल, महोदय के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी टिहरी के पर्यवेक्षण में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिन्सवाड, घनसाली में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
🌎 इस कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 85 छात्र-छात्राओं, अध्यापकों एवं स्टाफ को विभिन्न सामाजिक एवं सुरक्षा संबंधी विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
🌎 कार्यक्रम के प्रमुख बिंदु :
1.यातायात नियमों का पालन – छात्रों को सड़क सुरक्षा, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रयोग, ओवर स्पीडिंग व मोबाइल फोन का प्रयोग न करने संबंधी जागरूक किया गया।
🌎 2.नशा उन्मूलन – नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, आर्थिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों पर जानकारी दी गई।
🌎 3.साइबर अपराध से बचाव –
सोशल मीडिया (व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि) के सुरक्षित उपयोग पर मार्गदर्शन।
🌎 फर्जी वीडियो कॉल, साइबर फ्रॉड से बचने व किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत सूचना देने हेतु प्रेरित किया गया।
🌎 4.महिला सुरक्षा एवं अपराधों की रोकथाम –
🌎 महिला उत्पीड़न की घटनाओं की शिकायत के लिए 1090 (महिला हेल्पलाइन) एवं 112 (आपातकालीन नंबर) की जानकारी दी गई।
🌎 थाना घनसाली पर स्थापित महिला एवं शिशु सहायता पटल तथा नियुक्त महिला पुलिस अधिकारी से सीधे संपर्क करने के लिए भी छात्रों को प्रोत्साहित किया गया।
5.बाल अपराध एवं सुरक्षा –
🌎 बच्चों के प्रति अपराध की शिकायत हेतु 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) की जानकारी दी गई।
🌎 गुड टच एवं बैड टच की अवधारणा समझाकर बच्चों को आत्म-सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
🌎 कार्यक्रम में छात्रों को उत्तराखण्ड पुलिस एप के बारे में भी बताया गया तथा एप के माध्यम से पुलिस सहायता प्राप्त करने के विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में सम्मिलित पुलिस टीम :
01- उप0 निरीक्षक रविंद्र डोभाल
02- हेड कांस्टेबल भास्कर नेगी



