Saturday, December 27, 2025
Google search engine
HomeBlogपौड़ी पुलिस ने लॉन्च किया "गौरा शक्ति ऐप", महिलाओं के लिए SOS...

पौड़ी पुलिस ने लॉन्च किया “गौरा शक्ति ऐप”, महिलाओं के लिए SOS बटन से मिलेगी तत्काल पुलिस मदद।

पहाड़ की दहाड़ न्यूज़

गौरा शक्ति ऐप” बना महिलाओं का डिजिटल सुरक्षा कवच — पौड़ी पुलिस लगातार महिलाओं को कर रही जागरूक और सशक्त!

महिला सुरक्षा को मजबूत बनाने के “को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पौड़ी पुलिस द्वारा जनपद में निरंतर जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस टीमों द्वारा महिलाओं एवं छात्राओं को “गौरा शक्ति ऐप” की जानकारी दी जा रही है, साथ ही तत्काल ऐप पर रजिस्ट्रेशन करवा कर इसके बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उपयोग करना भी सिखाया जा रहा है।

📱 इस ऐप के माध्यम से कोई भी महिला आपात स्थिति में मात्र एक क्लिक पर तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त कर सकती है। ऐप में उपलब्ध SOS बटन, लोकेशन ट्रैकिंग और सीधी पुलिस कनेक्ट सुविधा महिलाओं की सुरक्षा को हर समय सुनिश्चित करती है।

👉 पौड़ी पुलिस द्वारा इस प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारियाँ देकर लगातार महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक और डिजिटल रूप से सशक्त किया जा रहा है।

👉 संदेश:
“गौरा शक्ति ऐप मोबाइल में सिर्फ ऐप नहीं — अब महिलाओं के हाथों में सुरक्षा का अधिकार!”
गौरा शक्ति ऐप डाउनलोड करें, खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी जोड़ें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments