
पहाड़ की दहाड़ न्यूज़
कृपया सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं का प्रचार-प्रसार न करें !!
सोशल मीडिया पर एक महिला द्वारा उत्तराखंड पुलिस पर उनके बेटे को मारने के आरोप लगाए जा रहे हैं!
देहरादून पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार प्रकरण से संबंधित वास्तविक तथ्य :-
उक्त महिला प्रतिभा राय पत्नी राजन राय निवासी लेन नम्बर 11 सोसाइटी एरिया थाना क्लेमेंटाउन देहरादून के पुत्र प्रतीक राय के विरुद्ध थाना बाहलगड जनपद सोनीपत हरियाणा में दिनांक 05/08/22 को मु०अ०स०-224/2022, धारा 379बी/34 IPC पंजीकृत हुआ था, उक्त अभियोग में गिरफ्तारी हेतु थाना बाहलगड हरियाणा पुलिस, क्लेमेंटाउन देहरादून पर आयी थी, थाना बाहलगड से उप निरीक्षक राजवीर सिंह, ASI हरिओम व कांस्टेबल कृष्ण कुमार द्वारा प्रतीक राय उपरोक्त को दिनांक 23/06/23 को उसके आवास सोसाइटी एरिया क्लेमेंटाउन देहरादून से गिरफ्तार किया गया तथा मा०न्यायालय द्वारा प्रतीक राय को जेल भेजा गया था।
प्रतीक राय की मृत्यु 21 अप्रैल 2025 को थाना क्षेत्र सेक्टर 36, चंडीगढ़ में हुई है, जिसके पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही चंडीगढ़ पुलिस द्वारा की गयी। प्रतीक राय उक्त की मृत्यु से संबंधित पुष्टि चंडीगढ़ पुलिस द्वारा की गई है, उक्त घटना का थाना क्लेमेनटाउन पुलिस से कोई संबंध नहीं है।
उक्त के अतिरिक्त थाना क्लेमेनटाउन पर श्रीमती कंचन पत्नी योगेश कुमार निवासी लेन नम्बर 11 सोसाइटी एरिया थाना क्लेमेंटाउन देहरादून द्वारा दिनांक 27.08.2021 को उपरोक्त महिला प्रतिभा राय एवं उनके पुत्र प्रतीक राय के विरुद्ध मु०अ०स०-131/2021, धारा 452/354/323/504/506 IPC पंजीकृत कराया गया था, जिसमें स्थानीय पुलिस द्वारा उक्त को नोटिस तामिल कराया गया था।



