Sunday, March 29, 2026
Google search engine
HomeBlogउत्तरकाशी पुलिस टीम ने स्कूली छात्र-छात्राओं को नशा, साइबर, बाल एवं महिला...

उत्तरकाशी पुलिस टीम ने स्कूली छात्र-छात्राओं को नशा, साइबर, बाल एवं महिला अपराधों के प्रति किया जागरूक।

पहाड़ की दहाड़ न्यूज 

उत्तरकाशी पुलिस टीम ने स्कूली छात्र-छात्राओं को नशा, साइबर, बाल एवं महिला अपराधों के प्रति किया जागरूक।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदया* के निर्देशन उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे जनजागरूकता अभियान के क्रम में आज 21.08.2025 को उत्तरकाशी पुलिस की टीम द्वारा अल्पाईन पब्लिक स्कूल उत्तरकाशी में जनजागरुकता शिविर आयोजित कर स्कूली छात्र-छात्राओं को नशा, साइबर, बाल एवं महिला अपराध की व्यापक जानकारी देते हुये जागरूक किया गया। शिविर में उ0नि0 गीता, प्रभारी महिला काउंसलिंग सैल द्वारा छात्र-छात्राओं साइबर अपराध, साइबर हेल्पलाइन 1930, बाल एवं महिला अपराध, बाल विवाह आदि के प्रति सचेत करते हुये डायल 112 व उत्तराखंड पुलिस एप्प के गौरा शक्ति फीचर की जानकारी दी गयी। चाइल्ड मैरिज एक्ट व पोक्सो अधिनियम की संक्षिप्त जानकारी भी दी गयी। कानि0 अर्जुन द्वारा छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव की व्यापक जानकरी देते हुये सभी को नशे से दूर रहने तथा पढाई-लिखाई व अपने कैरियर पर फोकस करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। एण्टी ह्ययूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल भिक्षावृति आदि की विस्तृत जानकारी देते हुये सजग किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments