Sunday, March 29, 2026
Google search engine
HomeBlogएसएसपी देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस का जागरूकता अभियान लगातार जारी

एसएसपी देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस का जागरूकता अभियान लगातार जारी

पहाड़ की दहाड़ न्यूज 

ड्रग्स फ्री कैम्पस अभियान

एसएसपी देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस का जागरूकता अभियान लगातार जारी

UPES यूनिवर्सिटी में दून पुलिस ने किया जागरूकता गोष्ठी का आयोजन

यूनिवर्सिटी के पदाधिकारी एवं पीजी/होस्टल के संचालक गोष्ठी में हुये शामिल

छात्र छात्राओं से भराये जा रहे कान्सर्ट फाॅर्म/शपथ पत्र का लिया फीडबैक

संचालको को स्पष्ट संदेश पीजी/होस्टल में ड्रग्स का सेवन/ब्रिकी की शिकायत पर कार्यवाही के लिये रहें तैयार

गोष्ठी में प्रत्येक माह ड्रग्स से सम्बन्धित मीटिंग आयोजित करने का लिया निर्णय ,ड्रग्स के विरूद्व मिलकर कार्यवाही करने का सभी ने लिया संकल्प

मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के विजन को सार्थक करने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिनस्थों को अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत ड्रग्स फ्री कैम्पस अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है ।
जिसके क्रम में आज दिनांक 20-08-25 को थानाध्यक्ष प्रेमनगर द्वारा UPES यूनिवर्सिटी में यूनिवर्सिटी के पदाधिकारियों एवं पीजी/होस्टल संचालको के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें दून पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सभी से फीड बैक लेते हुए छात्र छात्राओं से भराये जा रहे कान्सर्ट फाॅर्म/शपथ पत्र की जानकारी ली गयी।
गोष्ठी में सभी को दून पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग प्रदान करने हेतु प्रेरित किया गया । सभी पीजी/होस्टल संचालको को हिदायत दी गई कि किसी भी पीजी/हॉस्टल में ड्रग्स की किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित के विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी। गोष्ठी में प्रत्येक माह इस प्रकार की गोष्ठी आयोजन करने का निर्णय लिया गया।
गोष्ठी मे सम्मलित सभी पदाधिकारियों/ संचालको के द्वारा ड्रग्स के विरूद्व दून पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने का संकल्प लिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments