Monday, March 30, 2026
Google search engine
HomeBlogथाना थत्यूड़ पुलिस ने छात्रों को साइबर क्राइम और नशा मुक्ति के...

थाना थत्यूड़ पुलिस ने छात्रों को साइबर क्राइम और नशा मुक्ति के प्रति किया जागरूक

साइबर क्राईम (हाउस अरेस्ट डिजीटल अरेस्ट/सेक्सट्रौशन) एंव नशा मुक्ति के संबध में थाना थत्यूड़ पुलिस द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज क्यारी मे जागरुक कर छात्र छात्राओं को दी गयी जानकारी

दिनांक-29.07.2025 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय टिहरी गढ़वाल के निर्देशन एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी टिहरी महोदय के निकट पर्यवेक्षण में थाना थत्यूड़ पुलिस द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज क्यारी में जाकर स्कूली छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को नशा मुक्ति, साइबर क्राइम, महिला एवं बाल अपराध* की जानकारी देकर जागरुक कर *सभी छात्र छात्राओं व अध्यापिकाओं को उच्चाधिकारी गण से प्राप्त आदेश-निर्देशों का पालन करते हुये नये कानून संशोधन-2023 की जानकारी दी गई।

, यातायात के नियमो के सम्बन्ध में जानकारी देकर पुलिस बल को आवश्यक सहयोग प्रदान किये जाने एवं साईबर अपराध के अन्तर्गत हाउस अरेस्ट/डिजीटल अरेस्ट/सेक्सट्रौशन, के सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी दी गयी साथ ही साथ बैंक फ्राड, धोखाधडी, सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम का सही उपयोग करने व किसी भी फ्रॉड कॉल के आने पर बहकावे में ना आने व धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करने और उनसे आग्रह किया कि आप भी अपने-अपने मित्रों, परिजनों, रिश्तोदारो व ग्राम वासियों के सम्मुख रखें । व मादक पदार्थों के सेवन करने से होने वाले दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में जागरुक किया गया ।

यातायात नियमों व उत्तराखण्ड पुलिस एप्प व आपातकालीन नम्बरों के सम्बन्ध में जानकारी दी गई । जिसमें 90 छात्र- छात्राओं व अध्यापक- अध्यापिकायें मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments