पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी/यातायात द्वारा किया गया यातायात कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण
पहाड़ की दहाड़ न्यूज

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी/यातायात विकास पुण्डीर द्वारा यातायात कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर उनके द्वारा कार्यालय के रजिस्टरों तथा अभिलेखों की जांच की गयी, अभिलेख अध्यावधिक पाये गये, निरीक्षण के दौरान यातायात उपकरणों की जानकारी लेकर सम्बन्धितों का आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के सम्बन्ध में यातायात ड्यूटी में नियुक्त सभी कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी प्वाइंट पर समय से पहुंचने, प्रभावी यातायात व्यवस्था बनाने तथा अपनी ड्यूटी का निर्वहन पूर्ण मनोयोग तथा दृढ़ता से करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के पश्चात कर्मचारियों से उनकी समस्याएं जानी गयी, किसी के द्वारा किसी प्रकार की समस्या नहीं बतायी गयी।
इस अवसर पर यातायात निरीक्षक श्याम लाल,यातायात निरीक्षक कैलाश चन्द्र शर्मा, उ0नि0 यातायात सौकार सिंह सहित यातायात कार्यालय का पुलिस बल उपस्थित रहा।



