Monday, March 30, 2026
Google search engine
HomeBlogश्रद्धा के संग खाकी 👮🏻‍♂️का दृढ़ संकल्प — हर मोड़ पर यात्रा...

श्रद्धा के संग खाकी 👮🏻‍♂️का दृढ़ संकल्प — हर मोड़ पर यात्रा की ☂️छाया बन खड़ी है 🚔पौड़ी पुलिस।

श्रद्धा के संग खाकी 👮🏻‍♂️का दृढ़ संकल्प — हर मोड़ पर यात्रा की ☂️छाया बन खड़ी है 🚔पौड़ी पुलिस।

कांवड़ियों 👨🏻‍🤝‍👨🏼की सुरक्षा में समर्पित खाकी में इंसान- आस्था और सेवा के #संगम का जीवंत दृश्य है कांवण मेला।

पहाड़ की दहाड़ न्यूज 

वर्तमान में चल रही कांवड़ यात्रा के इस पावन महापर्व में जहां कांवड़ियों की टोलियाँ “बोल बम”,हर-हर महादेव के जयघोष के साथ आगे बढ़ रही हैं वहीं इस विशाल कांवड़ियों की भीड़ के बीच दिन-रात पुलिस की खाकी वर्दी में हर मोड़, हर घाट, हर चढ़ाई पर स्थिर,अड़िग और शांत खड़ी होकर कांवडियों की सुरक्षा में तत्पर है।

गर्म सड़कें हों या बारिश से कीचड़ भरे मार्ग या किसी भी प्रकार की विकट परिस्थितियां, खाकी में खड़ा जवान हर मोड़ पर श्रद्धालुओं को रास्ता दिखाता नजर आ रहा है या कहीं किसी बीमार यात्री को सहारा देकर मेडिकल कैम्प तक पहुँचा रहा है। यह कोई एक निश्चित समय की बात नहीं है कांवड़ यात्रा के दौरान यहां पर हर दिन, हर घंटे, हर क्षण खाकी में खड़ा हर जवान कांवड़ यात्रा की इस विशाल व्यवस्था को सफल बनाने में अपनी अमूल्य भूमिका निभा रहा है यात्रा मार्गों पर पुलिस के जवान एक रक्षक, मार्गदर्शक और संवेदनशील साथी की भूमिका अदा कर रहे हैं।
कांवड़ यात्रा में पुलिस के ये जवान सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं निभा रहे बल्कि वह श्रद्धा और सेवा का एक अदृश्य पुल बनकर हर यात्री के साथ चल रहे हैं।

🚩 श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या का विवरण🚩

दिनांकः- 16.07.2025
➡️दर्शन करने वाले श्रद्धालु दैनिक संख्या (समय सांय 06.00🕔 बजे तक) – 3,50,310
➡️कांवड़ मेला शुरू होने से अब तक कुल श्रद्धालुओं की संख्या- 17,32,528

📹पौड़ी पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा का सकुशल व सुरक्षित रूप से संचालन कराया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments