Monday, March 30, 2026
Google search engine
HomeBlogएसएसपी देहरादून महोदय के निर्देशन में चलाये जा रहे चैकिंग अभियान का...

एसएसपी देहरादून महोदय के निर्देशन में चलाये जा रहे चैकिंग अभियान का फिर दिखा असर

एसएसपी देहरादून महोदय के निर्देशन में चलाये जा रहे चैकिंग अभियान का फिर दिखा असर

पंचायत चुनाव में शराब बाटने के मंसूबो पर दून पुलिस ने फेरा पानी

प्रेमनगर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान स्कॉर्पियो वाहन से 15 पेटी (720 पव्वे) अंग्रजी शराब की बरामद, तस्कर को किया गिरफ्तार

पहाड़ की दहाड़ न्यूज 

पंचायत चुनाव के मध्य नजर सतर्क दृष्टि रखते हुए लगातार की जा रही है चैकिंगश्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून द्वारा जनपद में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर आकस्मिक चेकिंग करने व अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है ।
उक्त आदेश /निर्देशो के क्रम मे थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा दिनांक 15.07.2025 को चौकी गेट बैरियर झाझरा पर चैकिंग अभियान चलाया गया।
चैकिंग के दौरान एक वाहन स्कॉर्पियो को रोक कर चेक किया तो वाहन से कुल 15 पेटी (720 पव्वे) अंग्रेजी शराब जिसमें
7 पेटी मैकडॉवेल तथा 8 पेटी 8 PM अंग्रेजी अवैध बरामद हुई। शराब तस्कर को अवेध शराब परिवहन करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में शराब तस्कर द्वारा बताया गया कि उक्त शराब पंचायत चुनाव हेतु ले जायी जा रही थी। अभियुक्त के विरुद्ध थाना प्रेमनगर पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की गई है।

नाम पता अभियुक्त
1- दरमियान सिंह राणा पुत्र प्रताप सिंह राणा निवासी कुराली लक्ष्या पोस्ट देवीधार ममनी जखोली रुद्रप्रयाग हाल पता किराएदार मोनिका चौहान निवासी उन्नति विहार मोहकमपुर थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र 47 वर्ष ।

बरामदगी विवरणः-
1- 07 पेटी मैकडॉवेल (कुल 384 पव्वे ) तथा 8 पेटी 8 PM ( कुल 336 पव्वे) 8PM अंग्रेजी शराब
2- स्कॉर्पियो UK 07AE 5500

पुलिस टीम

1- SI अमित शर्मा, चौकी प्रभारी झाझरा
2- हेड कॉन्स धर्मेंद्र
3- कॉन्स रवि शंकर
4- कॉन्स जसवीर
5- कॉन्स श्रीकांत मलिक
6- कॉन्स बृजमोहन
7- कॉन्स उपेन्द्रे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments