Monday, March 30, 2026
Google search engine
HomeBlogचोरी करने के साथ साथ धारदार हथियार से वार करने वाला चोर...

चोरी करने के साथ साथ धारदार हथियार से वार करने वाला चोर चढ़ा पौड़ी पुलिस के हत्थे।

चोरी करने के साथ साथ धारदार हथियार से वार करने वाला चोर चढ़ा पौड़ी पुलिस के हत्थे।

पहाड़ की दहाड़ न्यूज 

 

दिनांक 15.06.2025 को वादी धान सिंह निवासी-थलीसैण द्वारा थाना थलीसैण पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि विजय सिंह उर्फ टेकू ने उसके बकरीबाड़ा से एक बकरी चोरी कर ली है तथा वादी के विरोध करने पर उक्त व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से हमला कर वादी की हाथ की अंगुली काट दी है। जिस सम्बन्ध में तत्काल थाना थलीसैण पर मु0अ0सं0- 16/25, धारा-307,317(2),118 बीएनएस व 4/25 आयुद्ध अधिनियम बनाम पंजीकृत किया गया।

चोरी की घटना के अनावरण हेतु और चोर की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक थलीसैण श्री लाखन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई गठित टीम द्वारा कुशल सुरागरसी पतारसी कर घटना में संलिप्त अभियुक्त विजय सिंह को थलीसैण बाजार के पास से गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से एक बकरी और दांव (खुंखरीनुमा) तथा घटना में प्रयुक्त ऑल्टो कार वाहन संख्या UK12TA-1122 को बरामद किया गया। उपरोक्त चोरी की बकरी को सकुशल वादी के सुपुर्द किया गया तथा गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया।

नाम पता अभियुक्त
विजय सिंह (उम्र 55 वर्ष) उर्फ टेकू पुत्र श्री राजेन्द्र सिंह निवासी- ग्राम-देवकण्डाई मल्ली, थाना- थलीसैण।

पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0- 16/25, धारा-307,317(2),118 बीएनएस व 4/25 आयुद्ध अधिनियम बनाम पंजीकृत।

पुलिस टीम
1. उपनिरीक्षक श्री पंकज कुमार
2. आरक्षी 241 ना0पु0 राकेश गुसांई
3. आरक्षी 303 ना0पु0 मनोज कुमार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments