Sunday, December 28, 2025
Google search engine
HomeBlogमहिला तथा बाल अपराधों के प्रति संवेदनशील दून पुलिस।

महिला तथा बाल अपराधों के प्रति संवेदनशील दून पुलिस।

महिला तथा बाल अपराधों के प्रति संवेदनशील दून पुलिस।

नाबालिग को धोखे से हरियाणा ले जाकर उसके साथ जबरन विवाह व दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार।

कोतवाली विकासनगर

पहाड़ की दहाड़ न्यूज 

वादिनी निवासी विकासनगर द्वारा कोतवाली विकासनगर पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी महिला रिश्तेदार 01-दर्शी देवी तथा 02- अनीता निवासी खेदराबाद हरियाणा द्वारा उनकी 15 वर्षिय नाबालिग बहन को बहला फुसलाकर अपने साथ हरियाणा ले जाकर जबरन उसका विवाह सन्दीप निवासी चुडपुर खेदराबाद हरियाणा के साथ करवाया गया। जिसके उपरान्त अभियुक्त सन्दीप द्वारा उनकी नाबालिग बहन के साथ जबरन बलात्कार किया गया, जिसके सम्बन्ध में जानकारी होने पर वादिनी तथा उसके परिजन हरियाणा से उक्त नाबालिग बालिका को अपने साथ ले आये। अभियुक्तों द्वारा इस घटना के सम्बन्ध में किसी को भी बताने पर वादिनी तथा वादिनी के परिवारजनों को जान से मारने की धमकी दी गई। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली विकासनगर पर घटना के सम्बन्ध में तत्काल मु0अ0स0 166/2025 धारा- 64/351(3)भा0न्या0सं0 व 3/4 पोक्सो अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। जिसके उपरान्त पुलिस टीम द्वारा पीडिता के बयान दर्ज कर विधिवत पीडिता का मेडिकल कराया गया तथा पीडिता के बयान के आधार पर दिनांक : 09-06-2025 को अभियुक्त संदीप स्व0 मंगत राम निवासी ग्राम चुहडपुर थाना छछरोली जिला यमुनानगर हरियाणा उम्र-31 को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया। घटना में सम्मिलित अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त: संदीप स्व0 श्री मंगत राम निवासी ग्राम चुहडपुर थाना छछरोली जिला यमुनानगर हरियाणा उम्र-31 वर्ष

विवरण वांछित:
01- दर्शी देवी निवासी खेदराबाद हरियाणा
02- अनीता निवासी खेदराबाद हरियाणा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments