आप को बता दे
बागेश्वर पुलिस
पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर के कुशल नेतृत्व में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी लगातार जारी
थाना कपकोट व थाना बैजनाथ पुलिस ने अलग अलग मामलों में 02 वारंटी अभियुक्त्तों को किया गिरफ्तार
वर्तमान में पुलिस मुख्यालय, देहरादून द्वारा इनामी एवं वारंटी अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु चलाए गए अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर चन्द्रशेखर घोडके द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को माननीय न्यायालय से जारी वारंटों की शत प्रतिशत तामीली करते हुए अभियुक्त गणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना बैजनाथ व थाना कपकोट पुलिस टीम द्वारा क्रमशः निम्न वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
✅ थाना कपकोट पुलिस टीम द्वारा काफी लंबे समय से फरार चल रहे एवं माननीय न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे एक वारंटी अभियुक्त यूनुस खान पुत्र अब्दुल रफी निवासी ग्राम देव चौरा थाना आंवला जिला बरेली हाल निवासी बागेश्वर उम्र करीब 30 वर्ष, संबंधित विशेष सत्र परीक्षण संख्या 28/ 2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट को दिनांक 31 3.25 की सायं गिरफ्तार किया गया,जिसे माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. उप नि. जीवन सिंह सामंत
2.कांस्टेबल सूरज कुमार
3. कांस्टेबल अशोक कुमार
✅ थाना बैजनाथ पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट गरुड़ से जारी वारण्ट परिवाद संख्या- 75/23 धारा- 498ए/504/506 भादवी व 4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में वारण्टी प्रताप राम पुत्र नारायण राम निवासी थान डंगोली थाना बैजनाथ को गिरफ्तार किया गया एवं वारंटी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कराया जा रहा है।
गिरफ्तारी टीम–
01 उपनिरीक्षक महेश चंद्र
02- अ0उ0नि0 किशन सिंह
03- कानी0 71 नरेंद्र राणा



