आप को बता दे
जनपद पिथौरागढ़ पुलिस
धारचुला में आर्मी पोर्टर भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए पुलिस की मानवता की मिसाल
आर्मी पोर्टर भर्ती में भाग ले रहे अभ्यर्थियों को गर्मी के मौसम में बड़ी राहत देने के लिए कोतवाली धारचुला के प्रभारी निरीक्षक विजेन्द्र शाह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अम्बी राम, उ0नि0 योगेश कुमार, हे0 का0 आन सिंह और का0 महेन्द्र कुमार द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। इन पुलिस अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को तपती धूप में राहत पहुंचाने हेतु गाड़ी से लेकर उन्हें पानी पिलाया, जिससे उन्हें गर्मी के मौसम में थोड़ी राहत मिल सकी।
इस पहल से अभ्यर्थियों को न केवल शारीरिक राहत मिली, बल्कि उनके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी हुई। अभ्यर्थियों ने पुलिस अधिकारियों के इस कदम की सराहना करते हुए उन्हें आभार व्यक्त किया। यह कदम मानवता के प्रति पुलिस प्रशासन की संवेदनशीलता और कर्तव्यबद्धता का प्रतीक बन गया है।
पुलिस प्रशासन का मानना है कि नागरिकों की सेवा में ही सच्ची मानवता छिपी हुई है और ऐसे कार्य समाज में एकता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हैं।



