🚨 यमुना नदी के बीच फंसे श्रमिक का पुलिस, फायर एवं SDRF टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

पहाड़ कि दहाड़ न्यूज
आज दिनांक 23 अगस्त 2026 को खरादी स्थित झूला पुल के पास एक श्रमिक का नहाते समय अचानक पैर फिसलने से वह यमुना नदी के तेज बहाव के बीच फंस गया। डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त होते ही पुलिस, फायर एवं SDRF की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
रेस्क्यू टीम द्वारा रस्सियों की सहायता से नदी के बीच फंसे व्यक्ति तक सुरक्षित पहुंच बनाई गई। नदी के तेज बहाव एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच टीम ने साहस, सूझबूझ एवं बेहतर समन्वय का परिचय देते हुए श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

पुलिस, फायर एवं SDRF टीम की त्वरित कार्रवाई, साहस एवं समन्वित रेस्क्यू ऑपरेशन से एक अनमोल जिंदगी को सुरक्षित बचाया गया।
रेस्क्यू किए गए व्यक्ति का विवरण:
सुधीर कुमार उर्फ़ सुजीत पुत्र श्री नरेश यादव
निवासी– पूरन्दरपुर, बेतिया बिहार(उम्र– 27 वर्ष)
कृपया बरसात के दौरान नदियों एवं गाड़-गदेरों का जलस्तर अचानक बढ़ने तथा तेज बहाव होने की संभावना रहती है। अतः नदी के किनारे जाने, नदी में उतरने अथवा नदी पार करने का प्रयास न करें। स्वयं की एवं अपने साथियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।




