आप को बता दे
थाना गंगोलीहाट पुलिस ने सड़क मार्ग पर गिरे पेड़ को हटाकर यातायात सुचारू किया
आज, थाना गंगोलीहाट पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि नेली गाँव गंगोलीहाट के पास सड़क मार्ग पर एक चीड़ का पेड़ गिरने से यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष गंगोलीहाट, हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में चौकी पनार पुलिस टीम ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए रैस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुँचकर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पेड़ को काटकर मार्ग को मुक्त किया और यातायात को सुचारू किया।




