Sunday, February 15, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडबागेश्वर जिले के सैलानी गांव में आवासीय मकान की छत गिरी, पुलिस...

बागेश्वर जिले के सैलानी गांव में आवासीय मकान की छत गिरी, पुलिस व बचाव दल ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल भेजा

आप को बता दे

ग्राम-सैलानी में एक आवसीय घर की छत गिरने से घायलों को पुलिस टीम द्वारा एम्बुलेंस के माध्यम से सीएचसी बैजनाथ प्राथमिक उपचार हेतु भेजा गया

आज दिनांक 15-03-2025 को थाना बैजनाथ व फायर स्टेशन गरुड़ को समय 09:49 बजे DCR द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम-सैलानी में एक आवसीय घर की छत गिर गईं है, जिसमें लोग दबे हुए हैं सूचना पर तुरंत थानाध्यक्ष बैजनाथ प्रताप सिह नगरकोटी मय पुलिस टीम के व फायर टीम मय रैस्क्यू उपकारणों के घटनास्थल पर पहुंची

पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर अजय लाल शाह के नेतृत्व में थाना बैजनाथ टीम, फायर सर्विस टीम, एसडीआरएफ टीम द्वारा संयुक्त रूप से खोज एवं बचाव कार्य चलाया गया घायलों को अस्पताल भेजा गया।

घटना का संछिप्त विवरण
सैलानी बगड़ में केदार राम पुत्र हेम राम उम्र 65 वर्ष का पुराना पत्थर का मकान जिसमें आज दिनांक 15/03/2025 को जब बच्चे व मकान के सदस्य आग सेख रहे थे अचानक मकान की पाल गिर गयी जिसमें केदार राम पुत्र हेम राम उम्र 65 वर्ष, हरमा देवी पत्नी केदार राम उम्र 60 वर्ष, आरती पुत्री चन्दन राम उम्र 13 वर्ष दिपाँशु पुत्र चन्दन राम उम्र 09 वर्ष, निकिता पुत्री चन्दन राम उम्र 07 वर्ष ऋषि पुत्र चन्दन राम उम्र 05 वर्ष भावना उर्फ साक्षी उम्र डेढ़ वर्ष जो मकान की पाल गिरने से पाल के साथ निचे गिर गये थे जिनको पुलिस टीम द्वारा ग्राम वासियों के सहयोग से निकालकर एम्बुलेंस के माध्यम से सीएचसी बैजनाथ प्राथमिक उपचार हेतु भेजा गया घटना में कोई जनहानी/पशुहानी नही है घायलों के सीएचसी बैजनाथ द्वारा उपचार किया गया डाक्टरों द्वारा घायलों की स्थिति सामान्य बतायी गयी मौके पर  पुलिस उपाधीक्षक महोदय जनपद बागेश्वर पहुँचे मामला रा0उ0नि0 क्षेत्र तहसील गरुड़ से सम्बन्धित है सम्बन्धित तहसील गरुड़ के अधिकारियों को भी इस सम्बन्ध में सूचना से अवगत कराया गया शेष थाना क्षेत्र में होली कार्यक्रम के मध्यनजर शान्ति ब्यवस्था बनी हुई है

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments