पूरी खबर देखने के लिए नीचे फोटो पर क्लिक करें 👇
आप को बता दे
पौड़ी जनपद के डेरा खाल क्षेत्र में जल संकट, जल जीवन मिशन की योजनाओं की ढहती उम्मीदें
क्या जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक पानी पहुंचाने का सपना अधूरा रह जाएगा? जनपद पौड़ी, जयहरीखाल अंतर्गत डेरियाखाल क्षेत्र में जल संकट बना हुआ है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया है कि यहां पानी की आपूर्ति नियमित नहीं होती, बल्कि एक दिन छोड़कर पानी आता है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
ग्रामीणों द्वारा बताया गया जल संकट:
जहां एक तरफ पूरे प्रदेश भर में करोड़ों रुपये की योजनाओं पर काम चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ आपको बता दें कि जनपद पौड़ी, जयहरीखाल अंतर्गत डेरियाखाल क्षेत्र में जल की कमी का आभाव ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र की आबादी अधिक है, लेकिन यहां जो जल टैंक बनाया गया है, वह बहुत ही छोटा है।
जल जीवन मिशन की पारदर्शिता पर सवाल:
ग्रामीण द्वारा यह जानकारी दी गई की इस टैंक पर कहीं भी कार्यदायी संस्था का नाम नहीं लिखा हुआ है। इसके अलावा, टैंक की क्षमता के बारे में भी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया है कि जहां अन्य क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत बने जल टैंकों पर कार्यदायी संस्था का नाम और अन्य विवरण स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किए जाते हैं, वहीं डेरियाखाल में इस पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
स्थानीय लोगों की मांग:
ग्रामीणों के अनुसार, यदि जल टैंक का आकार बड़ा किया जाता और जलापूर्ति प्रणाली में सुधार किया जाता, तो पानी की समस्या से राहत मिल सकती थी। जब टैंक छोटे होंगे, तो अधिक आबादी होने के कारण जल की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पाएगी। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि संबंधित अधिकारी बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।
जल संकट का प्रभाव:
डेरियाखाल क्षेत्र रहने वाले स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि महिलाओं और बच्चों को विशेष रूप से इस समस्या का सामना करना पड़ता है, क्योंकि उनके पास पानी का कोई स्थिर स्रोत नहीं है। जल जीवन मिशन का उद्देश्य हर घर तक नल से जल पहुंचाना था, लेकिन ग्रामीणों द्वारा बताया गया है कि डेरियाखाल क्षेत्र में यह उद्देश्य पूरी तरह से विफल होता नजर आ रहा है।
ग्रामीणों द्वारा सरकार से समाधान की अपील
ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि यह एक गंभीर समस्या है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पानी की समस्या आज नहीं तो कल, हर गांव में उभर सकती है। सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ प्रत्येक नागरिक तक पहुंचना चाहिए, विशेष रूप से जब यह उनके जीवन की बुनियादी आवश्यकताओं से जुड़ा हो।
ग्रामीणों की मांग है कि सरकार और जल संस्थान इस समस्या को गंभीरता से लें और जल आपूर्ति व्यवस्था को सुधारने के लिए उचित कदम उठाएं। साथ ही, जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्यों को पारदर्शी तरीके से जनता के सामने लाया जाए, ताकि लोगों को सही जानकारी मिल सके और जल संकट से राहत मिल सके।




