Saturday, February 14, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडहरिद्वार रेलवे स्टेशन पर सघन चैकिंग अभियान: गणतंत्र दिवस और राष्ट्रीय खेलों...

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर सघन चैकिंग अभियान: गणतंत्र दिवस और राष्ट्रीय खेलों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

आप को बता दे

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर सघन चैकिंग अभियान

रिपोर्ट्स के अनुसार, गणतंत्र दिवस 2025 और 38वें राष्ट्रीय खेलों के दृष्टिगत, हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक जीआरपी उत्तराखंड, तृप्ति भट्ट के निर्देशानुसार, 21 जनवरी 2025 को आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक और उनके अधीनस्थ कर्मियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में गणतंत्र दिवस और राष्ट्रीय खेलों में अपेक्षित सहयोग के लिए उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों से अवगत कराया गया।

बैठक के बाद, आरपीएफ अधिकारियों और कर्मियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान, हरिद्वार रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय (महिला एवं पुरुष), पार्सल, टिकट घर, पार्किंग, क्लॉक रूम, डॉरमेट्री, यार्ड में खड़ी रिजर्व ट्रेनों, संदिग्ध लोगों और रेलवे स्टेशन परिसर में खड़े संदिग्ध वाहनों की जांच की गई।

चैकिंग के समय ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और रेलवे एरिया में अनावश्यक घूमते संदिग्ध लोगों को हिदायत देते हुए परिसर से बाहर किया गया। साथ ही, परिसर में अव्यवस्थित खड़े लावारिस वाहनों के खिलाफ निवारक कार्यवाही की गई। रेलवे स्टेशन हरिद्वार के प्रवेश द्वारों पर एचएचएफडी और लगे सुरक्षा उपकरणों से आगंतुकों की आकस्मिक चैकिंग की गई।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments